
Tu Chhori ja Bhaad ma :शहरी प्रेमिका ने पहाड़ में बसने के लिए किया मना ,आशिक भड़का बोला ‘ तू छोरी जा भाड़ मा ‘
यूँ तो आपने पहाड़ छोड़ने वाले लोग बहुत देखे होंगे लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई शहर की चका चौंद को छोड़कर पहाड़ की तरफ रूख करता हो। ऐसा कुछ कर दिखाया एक लड़के ने जिसने शहर छोड़ा, शहर की चका चौंद छोड़ी, यहां तक की जब उसकी प्रेमिका ने भी पहाड़ चलने से मना कर दिया तो इसने उसे भी छोड़ दिया। ऐसे कम ही लोग होते हैं जो ये हिम्मत जुटा पाते हैं।
Tu Chhori ja Bhaad ma
वीडियो -हिलीवूड न्यूज़ शो में संगीता ढौंडियाल से बातचीत
जी हाँ आपको बता दें यह काम और किसी ने नहीं बल्कि हालिया रिलीज गीत ‘ तू छोरी जा भाड़ मा ‘ में देखने को मिला। इस गीत की ख़ास बात ये है की इसका हीरो जब अपनी प्रेमिका को बोलता है की शहर में जॉब मिलना मुश्किल है इससे अच्छा तो हमारा पहाड़ है जहां शुध्द हवा और शुध्द पानी तो मिलता है। कम से कम खुले में सांस तो ले पाते हैं। चलो हम पहाड़ चलते हैं वहीँ कुछ आय का साधन देखते हैं लेकिन ये शहरी लड़की जिसे देहरादून रास आ गया है पहाड़ चलने के लिए मना कर देती है तो लड़का नाराज़ होके यहां तक कह जाता है की तू छोरी जा भाड़ मा और निकल जाता है अपने गाँव की तरफ।
Tu Chhori ja Bhaad ma
देखें गीताराम कंसवाल का chhori bindas गीत का वीडियो
आपको बता दें की इस गीत को गीताराम कंसवाल ने गाया है। इसमें अभिनय अजय शोलंकी व नेहा महरोत्रा ने किया है। इस गीत में म्यूजिक अशीम मंगोली ने दिया है जिसके प्रोडूसर विनोद बिष्ट और सीमा बिष्ट हैं तथा को-प्रोडूसर राधिका बिष्ट हैं।
अशोक नेगी की रिपोर्ट
वीडियो यहां देखें :-







