
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) ने प्रदेश के फिल्म निर्माण एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों को राज्य स्तर पर पारितोषिक देकर सम्मानित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उफतारा Uftara ने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म बोर्ड में उपाध्यक्ष और सदस्य नामित करने एवं फिल्म पुरस्कार देने की मांग की भी की गई है।
सांस्कृतिक कलाकारों की पेंशन 3000 से बढ़ाकर 6000 रुपये – सतपाल महाराज
इस अवसर पर एमडीडीए कार्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माण एवं निर्देशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार हस्तियों को ‘उफतारा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। 28 जून को आयोजित मुख्य समारोह में समय पर उपस्थित न हो पाने के कारण इन विभूतियों का सम्मान बुधवार को किया गया।
सम्मानित होने वालों में संजय चमोली, बी.एस. नेगी, सोहन लाल काला और अवध नारायण प्रसाद शामिल रहे। सभी को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सम्मानित किया।
‘सुबैरो घाम-3’ का बड़ा ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती और रजा मुराद के साथ सजेगी गढ़वाली सिनेमा की नई उड़ान
कार्यक्रम के दौरान उफतारा पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उत्तराखंड में पिछले 43 वर्षों से फिल्म, टेलीविजन और सांस्कृतिक विधा के लिए समर्पित निर्माता-निर्देशकों एवं वरिष्ठ कलाकारों को राज्य सरकार की ओर से पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाए। इस पर बंशीधर तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर उफतारा के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव कांता प्रसाद, अमरदेव गोदियाल, संयोजक सलाहकार जस पंवार जस्सी, निर्माता – संजय चमोली, गिरीश सनवाल ‘पहाड़ी’, पदम गुसाईं, नागेंद्र प्रसाद, कैप्टन बंशीलाल कठुलियाल, हेमचंद्र रावत, प्रमोद बेलवाल, अशोक चौहान एव टिकेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।







