उफतारा शपथ ग्रहण समारोह में सितारों का लगा जमावड़ा, विस अध्यक्ष अग्रवाल ने दिलाई शपथ

0
1169

उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) का नगर निगम सभागार में शुक्रवार को नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल मुख्य अतिथि, सुनील उनियाल ‘गामा’ (मेयर नगर निगम देहरादून) कार्यक्रम अध्यक्ष तथा अनुज गुप्ता (अध्यक्ष मसूरी नगर पालिका) उफतारा के अति विशिष्ठ अतिथि रहे। नई कार्यकारणी को विधान सभा अध्यक्ष में शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव अमरदेव गोदियाल, उपाध्यक्ष गंभीर सिंह ज्याडा, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश भट्ट, सह सचिव राजेश रावत, कार्यकारणी सदस्य महतोष मैठाणी व चन्द्रबीर गायत्री ने शपथ ली।

यह भी पढ़े : ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन पर निकले करते सिद्धार्थ-परिणीति

उफतारा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल से फिल्मबोर्ड का दोबारा से गठन कर आंचलिक फिल्मकारों के लिए फिल्म निर्माण की चुनौतियों को कम करने की अपील की गयी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उफतारा ने कम संसाधनों के बावजूद कलाकारों के लिए प्रभावी तरीके से काम किया है जो कि काफी सराहनीय है, और संस्था की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की चारधाम यात्रा कांवण यात्रा विशेष अवसरों पर गंगा स्नान के साथ ही पर्यटक स्थल में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं अब फिल्मों के जरिए भी राज्य के पर्यटक स्थलों की पंहुच दुनिया भर तक हो रही है इससे स्थानीय कलाकारों को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े : क्या पूजा बत्रा ने कर ली है शादी, फोटो हुई वायरल

आपको बता दें कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में उफ़तारा के कठोर संघर्ष के बदौलत फिल्म निर्माण बोर्ड का गठन किया गया था लेकिन त्रिवेंद्र रावत के सत्ता में आते ही फिल्म निर्माण बोर्ड को ठंडे बस्ते में डालकर भंग कर दिया गया था, जिसे अब उफ़तारा ने फिल्म निर्माण बोर्ड के गठन को लेकर पुन: कमर कस ली है। अब देखना यह होगा कि सरकार कब तक फिल्म निर्माण बोर्ड का गठन करती है या यूँ ही फिल्म जगत को बड़े बड़े सपने दिखाए जायेंगे।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: देहरादून में जोरदार बारिश, नौ जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बोली भाषा को बचाने में कलाकारों की अहम भूमिका बताई वहीं लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने युवा कलाकारों से गंभीरता से संस्कृति संरक्षण में योगदान की अपील की। मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उफतारा की प्रशंसा की। अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी ने बताया कि उफतारा कला संस्कृति संगीत और लेखकों को भी उफतारा की सदस्यता देगी। वहीं मुख्य अतिथि प्रेमचन्द अग्रवाल को जब आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया जा रहा था तो तभी विधानसभा अध्यक्ष ने पहले स्मृति चिन्ह से प्लास्टिक उतरवायी और फिर स्मृति चिन्ह ग्रहण किया, साथ ही उन्होंने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में पलास्टिक पर प्रतिबन्ध है इसका प्रयोग न किया जाये।

यह भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया को लगे लगातार तीन झटके, आर्चर और क्रिस वोक्स ने लिया विकेट

उफ़तारा के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों का ताँता लगा रहा, इस मौके पर गायिका कल्पना चौहान, मंजू सुंदरियाल, गायक गजेन्द्र राणा, बामणी से चर्चा में आये नवीन सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष कान्ता प्रसाद, संगीतकार राजेन्द्र चौहान, जे.पी. पंवार, निर्देशक गणेश विरान, अरविन्द नेगी, संगीतकार संजय कुमोला, अभिनेता आशु चौहान और युवा पीढ़ी के कई चर्चित कलाकार और उत्तराखण्ड फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here