देहरादून में कल से शुरू होगा ‘उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल – 2026, फिल्म और कला जगत की हस्तियां होंगी शामिल

0
83
'Uftara Samman and Film Festival' to begin tomorrow in Dehradun

उत्तराखंड की संस्कृति और सिनेमा को मिलेगा नया मंच, कल से होगा उफ्तारा सम्मान समारोह का भव्य आगाज़

देहरादून – उत्तराखंड की फिल्म, टेलीविजन और रेडियो इंडस्ट्री के लिए गौरव का अवसर लेकर उफ्तारा (उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन) Uftara द्वारा आयोजित ‘उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल–2026’ का शुभारंभ कल से देहरादून में होने जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में उत्तराखंड की संस्कृति, लोककला, सिनेमा और मीडिया जगत से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री धन सिंह रावत एवं श्री गणेश जोशी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद में सुलह की उम्मीद, 4 दिन से छत पर डटे निहंग सिखों से प्रशासन की वार्ता जारी

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व उफ्तारा के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में महासचिव कान्ता प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक जस पंवार (जस्सी) एवं पद्म गुसाईं, प्रचार सचिव नागेन्द्र प्रसाद, संयोजक सदस्य कैप्टन वंशीलाल, उपाध्यक्ष अमरदेव गोदियाल, सदस्य गिरीश सबवाल (पहाड़ी)तथा संरक्षक जय प्रकाश पंवार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजन को The Hilly Foundation का विशेष सहयोग प्राप्त है। इसके अलावा उत्तराखंड की कई प्रतिष्ठित संस्थाएं, फिल्म निर्माण कंपनियां और सामाजिक संगठन भी इस समारोह के सहयोगी बने हैं।

TET अनिवार्यता के खिलाफ 3000 शिक्षकों का प्रदर्शन, देहरादून में गरजे शिक्षक

उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकभाषाओं और क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म प्रदर्शन, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं फिल्म जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

आयोजकों ने प्रदेशभर के कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, मीडिया कर्मियों और संस्कृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।