पेमेंट ऐप यूज़ करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

0
773

UPI (Unified Payment Interface) के आने के बाद से लाखों नए यूजर्स डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करने लगे हैं। यूपीआई पेमेंट यूजर्स को सहूलियत के साथ ही सुरक्षित तरीके से पेमेंट का ऑप्शन उपलब्ध करा रहा है। कई पेमेंट ऐप्स भी यूपीआई के जरिए यूजर्स को पेमेंट सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं। यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं इन्हीं जरूरी बातों को।

यह भी पढ़े : फिल्मी स्टाइल में बीवी अंकिता संग रोमांस करते दिखे मिलिंद

अपनी आइडेंटिटी को कन्फर्म करने के लिए हम पिन का इस्तेमाल करते हैं। फोन लॉक करने के लिए भी ज्यादातर यूजर इसी का इस्तेमाल करते हैं। गूगल पे जैसे पेमेंट ऐप भी यूजर की आइडेंटिटी को कन्फर्म करने के लिए पिन का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए यह बेहद जरूरी है कि किसी के साथ भी अपना पिन ना शेयर किया जाए।

यह भी पढ़े : IND vs NZ Live Score: गुड न्यूज, मैनचेस्टर में मौसम साफ, थोड़ी ही देर में होगा मैच शुरू

डिजिटल पेमेंट स्मार्टफोन पर कुछ टैप के साथ पूरा हो जाता है। आसान तरीके से होने वाले इन पेमेंट को ट्रैक करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। इसलिए यूपीआई मर्चेंट्स को ग्राहकों को कलेक्ट रिक्वेस्ट देने के लिए कहता है जिससे कि वे पेमेंट का रिकॉर्ड रख सकें।

यह भी पढ़े : कौन है सलमान खान का प्यार ? क्या नच बलिए में होगा खुलासा

कभी ऐसी स्थिति भी पैदा हो सकती है कि ऐप में आई किसी दिक्कत के कारण पेमेंट ना हो पाई हो। ऐसे में कस्टमर केयर से बात करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में उसी कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया जाना चाहिए जिसे ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इंटरनेट पर कई फर्जी नंबर भी होते हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here