उर्वशी रौतेला ने अबू धाबी में की जबरदस्त बल्लेबाजी, देखिए वीडियो

0
1821
उर्वशी रौतेला ने अबू धाबी में की जबरदस्त बल्लेबाजी, देखिए वीडियो

उत्तराखंड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनो खूूब चौके और छक्के मार रही है। एक तरफ आईपीएल के रोमांचक मैच हो रहे हैं तो दूसरी तरफ बॉलीवुड़ एक्ट्रेस उर्वशी भी अबू धामी में किक्रेट खेलते नजर आई।
फिल्म रिव्यू – कमजोर कहानी और अदाकारी है ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’
उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बल्लेबाज़ी करता हुआ एक वीडियो साझा किया है। जो अब वायरल हो गया है। दरअसल, उर्वशी वीडियो में क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। उर्वशी क्रिकेट खेलना बेहद पसंद करती हैं। फ़िलहाल वो अबू धाबी में हैं और यहीं वो क्रिकेट खेल रही हैं।
उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है, उस मित्र को टैग करें जिसे क्रिकेट से प्यार है।” देखें वीडियो।

काफ़ी कम समय में उर्वशी के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख भी लिया। उनकी खूबसूरती और क्रिकेट के प्रति उनके प्यार को लोगों ने ख़ूब सराहा। इंस्टाग्राम पर उनके 16.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि उर्वशी उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली है। उन्होंने फिल्म द सिंह साहब द ग्रेट से बॉलीवुड में क़दम रखा था। इसके बाद उर्वशी फिल्म सनम रे, ग्रैंड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों में नज़र आईं। इसके अलावा वो आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। अब वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी।


‘शुभमंगल ज्यादा सावधान’ में गे की भूमिका निभाएंगे आयुष्मान खुराना

पागलपंती एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन अनीज बज्मी कर रहे हैं। फिल्म में उर्वशी और जॉन अब्राहम के अलावा इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी खास भूमिका में नज़र आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here