Moti Bagh : उत्तराखण्ड की फिल्म ‘मोतीबाग’ जायेगी ऑस्कर के लिए

0
1541

Moti Bagh

उत्तराखण्ड जहां पर एक ओर अनेक संभावनाएं नजर आती हैं वहीं कई लोग रोजी रोटी व बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। जहां एक ओर तेजी से पहाड़ों से पलायन हो रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोग हैं जिन्होंने उत्तराखण्ड में एक उदाहरण सेट किया हुआ है जिनमें से एक है किसान विद्यादत्त शर्मा।

Rukma Garhwali Video : लम्बे ब्रेक के बाद नागेन्द्र प्रसाद नजर आये ‘रूकमा’ गढ़वाली विडियो में, देखें रिपोर्ट

विद्यादत्त शर्मा कल्जीखाल ब्लाॅक के सांगुडा के निवासी हैं जिनकी उम्र 83 साल के आसपास है इस उम्र में भी कई लोग घर में बैठकर आराम फरमा रहे होते हैं और अपनी सेवा करवा रहे होते हैं वहीं दूसरी ओर इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से लोगों के लिए एक नई सीख दी है और अपने बुढ़ापे को आढ़े नहीं आने दिया और दूसरों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने, इस पर अमिताभ बच्चन का एक डाॅयलाॅग याद आता है ‘बुड्डा होगा तेरा बाप’ खैर ये तो सिर्फ एक डायलाॅग है पर इन पर ये फिट बैठता है। विद्यादत्त शर्मा ने 25 साल की उम्र में राजस्व विभाग की नौकरी से इस्तीफा देकर खेती किसानी सूरूकी और गांव में मोती बाग और वर्षा जल को रोकने के लिए सुखदेई जलाशय बनाया। पलायन के कारण गांव खाली हो जाने से वे नेपाली मूल के लोगों के साथ खेती कर रहे हैं।

Moti Bagh

फिल्मों की शूटिंग’ रिलीज, विडियो यहां देंखें

आपको बता दें कि किसान विद्यादत्त शर्मा के जीवन संघर्ष पर बनायी गयी डाक्यूमैन्ट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ का चयन आॅस्कर आवार्ड के लिए हुआ है। फिल्म का प्रदर्शन आॅस्कर समारोह में अमेरिका के लाॅस एंजेलिस में किया जायेगा। फिल्म के निर्देशक निर्मल चन्द और किसान के बेटे त्रिभुवन उनियाल ने यह जानकारी दी है। यह फिल्म केरल में आयोजित इंटरनेशनल डाॅक्यूमैन्ट्री फिल्म फैस्टीवेल में भी पहला स्थान हासिल कर चुकी है। एक घंटे की इस फिल्म में किसान विद्यादत्त शर्मा का जीवन संघर्ष दिखाया गया है।

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here