ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में कांग्रेस का ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ आंदोलन शुरू, देहरादून की सड़कों पर भारी हंगामा

0
14
Uttarakhand Congress Launches Bhuumi Bachao Dhami Hatao Movement
Uttarakhand Congress Launches Bhuumi Bachao Dhami Hatao Movement

देहरादून / दिल्ली (4 नवंबर 2026): उत्तराखंड की सियासत से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। पुष्कर सिंह धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आज से पूरे प्रदेश में मोर्चा खोल दिया है। सरकारी जमीनों की कथित बंदरबांट और लीज नीति के विरोध में आज कांग्रेस ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ महा-आंदोलन की शुरुआत कर चुकी है, जिससे देहरादून की सड़कों पर सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है।

देहरादून की सड़कों पर भारी आक्रोश और प्रदर्शन

देहरादून में आज सुबह से ही कांग्रेस भवन (राजपुर रोड) और शहर के कई प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। विपक्ष ने राज्य भर में ऐसी 11 जगहों को चिह्नित किया है जहाँ जमीन घोटालों के आरोप हैं। इन चिह्नित स्थानों और सरकारी कार्यालयों के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना और घेराव कर रहे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर भारी सुरक्षा बल और बैरिकेडिंग लगा दी है।

Pyre Film Review: पहाड़ों की खूबसूरती के बीच अकेलेपन और पलायन की दर्दभरी कहानी, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई विनोद कापड़ी की फिल्म

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुमारी सैलजा खोलेंगी ‘पोप’

यह लड़ाई सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँच चुकी है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज दिल्ली में एक बड़ी राष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि उनके पास धामी सरकार द्वारा बेशकीमती सरकारी जमीनों को कथित तौर पर 90 साल की लीज पर देने और नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को फायदा पहुँचाने के पुख्ता दस्तावेजी सबूत हैं, जिन्हें आज मीडिया के सामने उजागर किया जाएगा।

गैरसैंण की पेयजल समस्या दूर करने के लिए रामगंगा नदी पर बनेगा बांध, ₹122.69 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीखा पलटवार

कांग्रेस के इस बड़े आंदोलन और जमीन घोटाले के आरोपों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम धामी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को “भ्रष्टाचार की जननी” करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे राज्य के विकास को रोकने और जनता के बीच अराजकता फैलाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ राज्य के हित में नीतियां बना रही है।

विपक्ष की मुख्य मांगें:

• सरकारी जमीनों को 90 साल की लीज पर देने के फैसले को तुरंत रद्द किया जाए।
• जमीन आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय या न्यायिक जांच हो।
• उत्तराखंड के स्थानीय संसाधनों और जमीनों पर राज्य के मूल निवासियों का हक सुरक्षित रहे।