उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य तरीके से मनाया गया पिछले 8 9 दिनों से उत्तराखंड की अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के FRI (FOREST RESEARCH INSTITUTE ) पहुंचें और 8260.72 करोड़ की कार्ययोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया,इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर गढ़वाली में कई बार भाषण देकर कार्यक्रम में पहुंचें हजारों लोगों का दिल जीत लिया,आइए जानते हैं पीएम के सम्बोधन की कुछ महत्वपूर्ण बातें।
पढ़ें यह खबर: Note Hajara – पारम्परिक गीत को मिला मॉडर्न अंदाज,स्वाति भट्ट का एक और धमाका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन से पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें पीएम की हाथ से बने चित्र ने उनका ध्यान खींचा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास ओम्कारेश्वर मंदिर उखीमठ की प्रतिकृति एवं उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आधारित स्मृति चिन्ह भेंट किया।इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन की शुरुआत अपने चिर-परिचित अंदाज में की जिसमें उन्होंने गढ़वाली में ‘देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंदों ,दीदी भुली ,दाना सयाणों आप सभ्यों कु मेरु नमस्कार, पैलाग,सेवा सौंळि।
पढ़ें यह खबर : सीमा पंगरियाल का नया गीत ‘दुरंगी माया ‘गायिकी और अभिनय का बेहतरीन तालमेल,देखें पूरा वीडियो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 29 मिनट के सम्बोधन में कई अहम् बातें शामिल हुई ,सम्बोधन की शुरुआत में पीएम ने कहा उत्तराखंड के निवासियों का जो सपना अलग राज्य को लेकर था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उस सपने को साकार किया,देवभूमि उत्तराखंड डबल इंजन की सरकार में तेज गति से विकास कर रही है। पीएम ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का वंदन किया,इसके साथ ही उत्तराखंड में बिताए दिनों को आध्यात्मिक प्रेरणा बताया,बाबा केदार के आँगन से निकला उनके मुख से वाक्य इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा सच हो रहा है।25 साल पहले उत्तराखंड बजट 4000 करोड़ था अब 1 लाख पार हो गया है,अपने भाषण के दौरान पीएम ने एक बार फिर गढ़वाली में कहा 2047 मा भारते विकसित देशों की लेन मा ल्याण खुणि मेरु उत्तराखंड मेरी देवभूमि पूरी तरह सी तैयार छ।पैली पहाड़ की चढ़ाई विकास की बाढ़ तैं रोक देन छै ,अब वखि बटी विकास की नई बाट खुलली।
पढ़ें यह खबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरा,जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में उत्तराखंड को कई सारे सुझाव भी दिए जिसमें पीएम ने कहा उत्तराखंड को अपनी आध्यात्मिक क्षमताओं को पहचानना होगा इसे ‘Spritual Capital Of World ‘बनाना होगा,पहाड़ी उत्पादों को और विस्तार देना होगा,बारहमासी पर्यटन को प्राथमिकता देनी होगी जिससे राज्य में वर्ष भर पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों का आगमन होता रहे जिससे आर्थिकी में सुधार हो सके।
पढ़ें यह खबर : Fyoli Si Mukhdi -युवाओं की टोली ने बनाया खूबसूरत गीत,देखेंगे तो दिल खुश हो जाएगा।
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री ने लगभग ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई विभाग की ₹2491.96 करोड़ लागत की सौंग बांध पेयजल परियोजना और ₹2584.10 करोड़ की जमरानी बांध पेयजल परियोजना प्रमुख हैं।
उत्तराखंड की सभी ख़बरों को यूट्यूब पर देखिए :
