उत्तराखंड: धनोल्टी में 13 साल बाद मार्च में हुई जबरदस्त बर्फबारी

0
1329
snow

उत्तराखंड के चकराता की चोटियों में 20 साल और धनोल्टी में 13 साल बाद मार्च में बर्फबारी हुई है। उधर, मसूरी और देहरादून में बारिश और ओले गिरने से तापमान गिर गया। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

रेशमा छोरी गीत बना युवाओं की पहली पसंद अब तक यूट्यूब पर मिले 1 मिलियन से अधिक व्यूज

चकराता में सोमवार दोपहर बाद लोखंडी, लोहारी, खडम्बा, देवबन, व्यास शिखर, चोरानी, बुधेर में बर्फबारी हुई। क्षेत्र में सीजन की यह दसवीं बर्फबारी है। स्थानीय निवासी शेर सिंह चैहान, मेहर सिंह, एमएस राणा ने बताया कि मार्च में करीब बीस साल बाद बर्फबारी हुई है। मसूरी निवासी जय प्रकाश उत्तराखंडी ने बताया कि धनोल्टी में 2006 के बाद अब मार्च में बर्फ गिरी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि मंगलवार को देहरादून में मौसम साफ रहेगा। लेकिन राज्य के तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है।

महाशिवरात्रि पर रिलीज होगा ‘ब्रहमास्त्र’ का ट्रेलर! आलिया और रणबीर आये ट्रेडिशनल अवतार मे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here