Uttarakhand News: प्रदेश में बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाबा केदार की यात्रा स्थगित

0
233
केदारनाथ
केदारनाथ

Uttarakhand News: प्रदेशभर में भारी बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी और केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बता दें, बीतें दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही निंरतर बरसात के चलते बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुचें श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया है। साथ ही बरसात के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा के पास दुबारा से बाधित हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में शुभमन गिल का जलवा,टूट गए सचिन,कोहली के भी रिकॉर्ड।

 

दरअसल, उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है। इसकी वजह से एक और जहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है वहीं दूसरी और यातायात भी बाधित हो रहा है। बरसात के चलते एक और जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है वहीं दूसरी और नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। बरसात के चलते नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। बता दें, रुद्रप्रयाग जिले में हुई भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

 

यह भी पढ़ें: संदीप सोनू के लिए लकी चार्म बनी भावना चुफाल, नया वीडियो बटोर रहा सुर्खियां।

बारिश से चारधाम यात्रा पर असर
लगातार हो रही बरसात के कारण पहाड़ों में जगह जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। इन दिनों भी बाबा केदार की यात्रा के पैदल मार्ग पर कई जगह भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली जिस वजह केदारनाथ यात्रा रोकी गई। फ़िलहाल दर्शन करने जा रहे यात्रियों को प्रशासन के द्वारा गौरी कुंड और सोनप्रयाग में ही रोक गया। वहीं यात्रा मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड से मलवा हटाने का काम जारी है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर भारी भू-स्खलन, यात्री फंसे, चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

 

बता दें, पिछले सप्ताह सोनप्रयाग में भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसमें बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे 40 से अधिक यात्री फंस गए थे। हालांकि बाद में SDRF की टीम के द्वारा त्वरित रेस्क्यू किया गया। साथ ही बता दें कर्णप्रयाग में सुबह से तेज बारिश का सिलसिला जारी है जिस वजह बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा के पास पहाड़ी से मलबा आने से फिर बाधित हो गया है

हिली न्यूज़ के यूट्यूब से जुड़ें-