उत्तराखंड के कलाकारों को मिला लोक कला सम्मान, दिल्ली में नंदलाल व श्रीवर्णा को किया गया सम्मानित

0
763

जौनसार बावर के रंगकर्मी नंदलाल भारती को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड के तीन सांसदों ने ‘जागीजावा ‘ लोक कला सम्मान -2019 से नवाजा है। उन्होंने लोक कला के छेत्र में देश विदेश में जौनसार की संस्कृति का परचम लहराया है। नंदलाल भारती काफी समय से रंगकर्म से जुड़े हुए हैं जो की एक वरिष्ठ रंगकर्मी भी हैं। इसके अलावा बंगाण छेत्र की उभरती युवा कथक नृत्यांगना श्रीवर्णा को भी लोक कला सम्मान पुरूस्कार से नवाजा गया है।इसपे छेत्रीय ख़ुशी जताई और जौनसार व बंगाण के इन दोनों कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर शुभकामनाएं भी दी हैं।

अम्बानी बनाएंगे उत्तराखण्ड को डिजीटल देवभूमि

उत्तराखंड फिल्म कलाकार संगठन की ओर से नई दिल्ली में लोक कला विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहाँ पे कलाकारों को लोककला सम्मान 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अथिति के रूप में उत्तराखंड के तीनो सांसद अजय भट्ट, तीरथ सिंह रावत व अजय टम्टा ने इन दोनों कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 8 और कलाकारों को भी पुरस्कार नवाज़ा गया। लोककला से जुड़ी मशहूर हस्तियों को सम्मानित करने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई।

केन विलियमसन के नाबाद शतक की मदद से नूज़ीलैण्ड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here