उत्तराखंड की उभरती हुई बाल गायिका को ‘दूर छा विदेश बाबाजी’ से मिल रही प्रसिद्धि

0
1665

शगुन उनियाल जो कि मूल रूप से टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है आजकल यूट्यूब पर खूब छा रही है। शगुन उनियाल का यह गीत दूर छा विदेश बाबाजी काफी लोकप्रिय हो रहा है। जिससे लोगो के दिलो में भी शगुन ने इस गाने के माध्यम से राज कर लिया है।

आपको बता दें कि शगुन उनियाल को गायकी में काफी रूचि है। शगुन ने 7 साल की उम्र से गाना गा रही है उन्होंने स्टेज शो से अपनी गायकी की शुरुवात की और अभी उनकी उम्र लगभग 13 वर्ष है। शगुन को गढ़वाली संस्कृति पर आधारित गीतों पर गाना अच्छा लगता है।

पहली अदाकारा जिसे मिला पदमश्री पुरस्कार, फातिमा राशिद से ‘‘नरगिस’’ बनने तक का सफर

शगुन ने सबसे पहले अपने गढ़वाली एल्बम गीत “हे मोहना” से उत्तराखंडी फ़िल्मी जगत में अपनी गायकी की शुरुआत फिर “रंगीलो मुल्क” और अब “दूर छा विदेश बाबाजी” से शगुन को काफी प्रसिद्धि मिल रही है। और लोगो को भी यह गीत काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में शगुन उनियाल गायकी के साथ साथ अभिनय के रूप में भी कार्य कर रही हैं। और संजय सिलोड़ी इस गीत में शगुन उनियाल के पापा का किरदार निभा रहे है। यह गीत पूरी तरह इमोशन से जुड़ा हुआ है। जिसमे एक बेटी बाप और उनके परिवार का इमोशन दृश्य दर्शया गया है यही कारण है कि लोग इस इमोशन को डारेक्ट अपनी फीलिंग के साथ कनेक्ट कर रहे है व कमेंट द्वारा बता रहे है।

पहली अदाकारा जिसे मिला पदमश्री पुरस्कार, फातिमा राशिद से ‘‘नरगिस’’ बनने तक का सफर

यूट्यूब पर यह गीत काफी फेमस हो रहा है। आगे लोग इस गीत को कितना पसंद करते है ये देखने वाली बात होगी।

आप भी यह गीत जरूर देखें

अशोक नेगी रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here