शोक : उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आकस्मिक निधन

0
638

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का आकस्मिक निधन हो गया है। वे लगभग 58 वर्ष के थे। कैंसर से पीड़ित होने पर अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। जैसे ही उनके निधन की सूचना फ्लैश हुई तो उत्तराखंड में लोग स्तब्ध रह गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कैबिनेट के सहयोगी पंत के निधन पर गहरा दुख जताया है। सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करते हुए राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है। गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

Amore, देहरादून में शुरू होने जा रही है Vanita कला प्रदर्शनी, राजीव कपूर की कला कृतियों की होगी प्रदर्शनी

प्रकाश पंत मूलरूप से चोढियार (गंगोलीहाट) पिथौरागढ़ के रहने वाले थे, लेकिन बाद में वे खड़कोट (पिथौरागढ़) में बस गए थे। फरवरी, 19 में बजट सत्र के दौरान अचानक भाषण देते वे बेहोश होकर गिर भी गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना चेकअप कराया था, लेकिन तब कोई गंभीर बीमारी का पता नहीं चल पाया था।

India vs South Africa: विश्वकप में भारत का जीत की ओर पहला कदम, रोहित शर्मा का शानदार शतक

स्वास्थ्य में सुधार न होने पर मार्च के अंतिम हफ्ते दून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान पंत को कैंसर होने की पुष्टि हुई, लेकिन किसी को इसका पता नहीं था कि कैंसर उनके शरीर में इतना फैल चुका है। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। परन्तु वहां पर भी उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बीती 29 मई को परिजन उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले गए।

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ हुई रिलीज़, जानिए कैसी है फिल्म, Bharat Film Review

बुधवार को पंत के निधन की सूचना मिलते ही उत्तराखंड में शोक छा गया। प्रकाश पंत मंत्री के रूप में सरकार में नंबर टू के पोजिशन पर थे। उनके निधन के शोक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Amore, देहरादून में शुरू होने जा रही है Vanita कला प्रदर्शनी, राजीव कपूर की कला कृतियों की होगी प्रदर्शनी

वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तराखंड में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री प्रकाश पंत जी का अमेरिका में इलाज के दौरान स्वर्गवास होने का समाचार पा कर स्तब्ध भी हूँ और व्यथित भी। प्रकाश जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत एवं अपूर्णीय क्षति है; उनके निधन से हमारा तीन दशक पुराना साथ यादों में रह गया।’

अशोक नेगी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here