उत्तराखंड: देहरादून में जोरदार बारिश, नौ जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
899

उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते आज उत्तराखंड में मौसम विभाग ने नौ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। उफनाई काली नदी के रौद्र रूप से इसके तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

यह भी पढ़े : एकता कपूर की माफी के बाद भी कंगना रनौत ने किया सभी प्लैटफॉर्म्स पर बायकॉट करने का फैसला

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बाईपास में भारी मलबा आने से रोड़ बंद हो गई। जिससे मार्ग पर ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। सड़क बंद होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पाए। आधे घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची। लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने का काम देर से शुरू हो पाया। उसके बाद साढ़े नौ बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। प्रदेश के नौ जिलों में बृहस्पतिवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून के साथ ही नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार तड़के पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से बुग्गावाला क्षेत्र की मोहंड रो नदी ऊफान पर आ गई।

यह भी पढ़े : पेमेंट ऐप यूज़ करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

इसी दौरान सुबह लगभग सात बजे खनन सामग्री भरकर आ रहा डंपर को नदी के पानी ने अपनी चपेट में ले लिया। पानी का बहाव बढ़ता देख डंपर चालक और परिचालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे फंसते चले गए। इसके बाद चालक और परिचालक के शोर मचाने पर गोकुलवाला निवासी पूर्व प्रधान रिजवान अहमद और ग्रामीणों की मदद से तेलपुरा बाढ़ चौकी कर्मचारियों ने रस्से की मदद से रेस्क्यू कर दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाला।

यह भी पढ़े : ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ का पहला रिव्यु आया सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here