वरुण धवन ने की ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ

0
976

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सेलेब्स ने भी इस ट्रेलर की काफी तारीफ की है। वरुण धवन ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘क्या मस्त ट्रेलर है। शानदार लीड और सपोर्टिंग कास्ट, जिन्हें कुछ सबसे जबरदस्त राइटिंग ने सपोर्ट किया है। लगता है कि बहुत मजा आने वाला है।’

यह भी पढ़े : किलै औन्दी एक रोमांटिग गढ़वाली विडियो, देखने को मिलेगा प्यार का तड़का

वरुण के इस ट्वीट पर कंगना की बहन रंगोली ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘कंगना का भी नाम लिख देते सर। वो भी किसी की बच्ची है, उसने भी मेहनत की है।’
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1146337979436171264

यह भी पढ़े : जायरा वसीम ने छोड़ा बॉलीवुड

बता दें कि कंगना सोशल मीडिया पर नहीं है जिस वजह से उनकी बहन रंगोली ही सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट पर लिखती रहती हैं। वहीं फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ की बात करें तो ये एक मर्डर मिस्ट्री है जो 26 जुलाई को रिलीज होगी।

यह भी पढ़े : आईसीसी विश्व कप-2019 : आज वेस्टइंडीज का सामना करेगी टीम इंडिया

देखें फिल्म का ट्रेलर-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here