Viral News Ranu Mandal
आपको वीडियो में लता मंगेशकर का ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाती दिखीं रानू मंडल याद हैं ना? जी हां, वही रानू मंडल जो अपना वीडियो वायरल होने से पहले रानाघाट स्टेशन पर गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं। उनके रातोंरात सुर्खियों में आने के बाद कई लोगों ने कहा था कि उनकी किस्मत चमकाने वाला तो वह अज्ञात शख्स है, जिसने उनका गाना गाते का वीडियो बनाया और उसे बाद में पोस्ट कर दिया।
Viral News Ranu Mandal
303 लाख रुपये में बनेगा नया लक्ष्मण झूला पुल, कुंभ-2021 से पहले हो जाएगा तैयार
उस अज्ञात शख्स का नाम है एतिंदर चक्रबर्ती (Atindra Chakraborty) । उस दिन भी रानू स्टेशन पर बैठीं मोहम्मद रफी का एक गाना गा रही थीं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर एतिंदर को उनकी आवाज में एक कशिश महसूस हुई। उसने उनका वीडियो बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर दिया। जो बाद में जबर्दस्त रूप से वायरल हुआ। इतना वायरल हुआ कि आज रानू मशहूर गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी और हीर’ के लिए एक गाना रिकॉर्ड कर चुकी हैं और कई सिंगिंग रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
फिजी के जंगलो में चुनोतियो का सामना करने को तैयार ताशी -नुंग्शी





