उत्तराखंड में मानसून का इंतजार जारी, 8 जिलों में येलो अलर्ट; 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

0
20

देहरादून। उत्तराखंड Uttarrakhand में मानसून Monsoon की दस्तक का इंतजार अभी भी बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बादल जरूर मंडराए, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीर्थयात्री बनकर पहुंचे निहंग, फिर कैसे बढ़ा टकराव? कई सवालों के घेरे में पूरी घटना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

सुमटी गांव की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अब विश्व मंच पर चमकेगा उत्तराखंड का सितारा

मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और नमी के कारण लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का यही रुख बना रह सकता है।