War Official Trailer
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच ‘वॉर’ शुरू हो गई है। बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और दोनों ही धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच ‘वॉर’ के ट्रेलर में कमाल का मुकाबला देखने को मिल रहा है, और गुरु-चेले की जंग काफी दिलचस्प नजर आ रही है। ‘वॉर’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि टाइगर श्रॉफ को ऋतिक रोशन को खत्म करने का जिम्मा मिला है, और वे इस काम को पूरी शिद्दत के साथ अंजाम देते नजर भी आ रहे हैं। ऋतिक और टाइगर दोनों के डायलॉग भी कम कमाल नहीं हैं। ऋतिक रोशन कहते हैं, ‘खालिद कभी मेरा स्टूडेंट हुआ करता था लेकिन लगता है कि शायद अब वे मुझसे आगे निकल गया है। ‘ इस तरह ‘वॉर’ में चेला गुरु को टक्कर देने के लिए तैयार है।
War Official Trailer
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और फैन्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। वैसे भी लंबे समय से ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस एक्शन भरी जुगलबंदी का फैन्स बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘वॉर’ में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन देखने को मिलेंगे। फिल्म के एक्शन को लेकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने बताया था, ‘हम शुरू से ही भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिए वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो। हमारी फिल्म में कारों का एक काफी बड़ा सीन है जिस में ऋतिक और टाइगर स्टंट करते नजर आएंगे। इसे पूरी तरह से बर्फ पर शूट किया गया है।’
Tik Tok Waliye : टीम टोर्नेडो का नया गीत टिक-टॉक वालिये, देखें ये रिपोर्ट








