उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को राहत भरी खबर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का बड़ा दावा, बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव पर तोड़ी चुप्पी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। बुधवार से ही कई इलाकों में बादल छाने लगे हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा पर आधारित नया वीडियो गीत “झंवरी” हुआ रिलीज
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा था। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय लू जैसे हालात बन गए थे। ऐसे में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। विभाग के अनुसार बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।
बकरीद से पहले CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नमाज पढ़ें लेकिन किसी को परेशानी न हो
मौसम विभाग ने खासतौर पर पर्वतीय जिलों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और आंधी के दौरान कमजोर ढांचों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेती-किसानी के कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कई जगहों पर बादल छाए रहे और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बदलता रहेगा।
प्रदेश में लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।








