जब अचानक एक्स ब्वॉयफ्रेंड से हुआ सामना तो फिल्म को आधी छोड़कर निकल गई सारा

0
1290

केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड़ में कदम रखने वाली सारा अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाकी और रिलेशनशिप के लिए सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सारा खाना का कुछ ऐसा बिहेवियर सामने आया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। ये बिहेवियर सारा के एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ा हुआ है।

दरअसल सारा अली खान हाल ही में अपनी फ्रेंड अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इसी स्क्रीनिंग में कुछ ऐसा हुआ कि सारा बीच में ही अनन्या को बाय बोलकर थिएटर से बाहर आ गईं। जिस दौरान सारा अली खान फिल्म देखने गई थीं उनके एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया भी यहां मौजूद थे।
सारा को पता नहीं था कि अनन्या ने किस-किस को इनवाइट किया है। ऐसे में जब सारा ने अचानक वहां वीर को देखा तो वह बीच में ही फिल्म छोड़कर बाहर आ गईं।


बता दें कि सारा अली खान के एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया एक्स होम मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। सारा ने खुद अपने इस रिलेशनशिप को लेकर एकबार बात की थी। एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वो एक बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। वो वीर पहारिया को डेट कर चुकी हैं। हालांकि बॉयफ्रेंड वीर ने सारा अली खान का दिल नहीं तोड़ा था बस ये रिश्ता आपसी अंडरस्टेडिंग से चल नहीं सका था।

सारा अपने बातों को खुल कर कहती हैं। उन्होंने कॉफी विद करण के शो में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहेंगी। तभी से उनका नाम एक्टर कार्तिक आर्यन से जुड़ रहा है। ये दोनों अपनी आगामी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के बाद भी दोनों अक्सर साथ में ही नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here