बेंगलुरु में पत्नी की हत्या, सूटकेस में लाश पैक कर महाराष्ट्र भागा आरोपी

0
178

 

बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, शव को एक सूटकेस में रखा और बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। बाद में उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 मार्च को पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई, जो जल्द ही बढ़ गई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को एक सूटकेस में रखा और बाथरूम में छोड़कर भाग गया।

 

यह भी पढ़ें:आठ भाषाओं में चारधाम यात्रा का ब्रॉशर: जानें क्या-क्या जानकारी मिलेंगी

 

महाराष्ट्र निवासी राकेश और गौरी अनिल सम्बेकर की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी और हाल ही में बेंगलुरु स्थानांतरित हुए थे। लगभग 2-3 महीने पूर्व, वे बेंगलुरु के डोड्डाकन्नाहल्ली में एक किराए के आवास में स्थानांतरित हुए थे। राकेश एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत था। गौरी ने मास मीडिया और संचार में स्नातक किया था और वर्तमान में नौकरी की तलाश में थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद और शारीरिक झगड़े होते रहते थे।

 

यह भी पढ़ें:लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास हादसा, 2 की मौत

 

DCP दक्षिण पूर्व ने सारा फातिमा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे, हमें कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध फांसी के मामले के बारे में कॉल आया। जब हमारे हुलीमावु पुलिस इंस्पेक्टर शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए घर पहुंचे, तो दरवाजा बंद था। अंदर घुसने के बाद, उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस मिला। DCP के मुताबिक, सूटकेस खोलने पर उसके अंदर एक महिला का शव मिला, जिस पर चोट के निशान थे। हमने उसके पति का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। जब हमने उसका पता लगाया, तो हमें बताया गया कि उसे महाराष्ट्र के पुणे में हिरासत में लिया गया है। हमने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ की अनकही कहानी: ‘अजेय’ फिल्म में दिखेगी उनकी जीवन यात्रा

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब राकेश ने शुक्रवार को पुणे पहुंचकर अपनी पत्नी गौरी के माता-पिता को फोन किया और बताया कि उनकी बेटी की लाश एक सूटकेस में है। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने ही गौरी की हत्या की है। इसके बाद, गौरी के माता-पिता ने महाराष्ट्र पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने राकेश के फोन को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उन्होंने इसकी जानकारी कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस को दी, जो घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।