Facebook Instagram Youtube
Sign in Join
  • Home
  • फिल्मी दुनिया
    • फिल्मी बातें
    • बॉलीवुड
    • हालीवुड
  • हिलीवुड
    • उत्तराखंडी गीत संगीत
    • उत्तराखंडी कलाकार
    • उत्तराखंडी लोक गायक
  • गाने
    • गढ़वाली गाने
    • जौनसारी गाने
    • कुमाउनी गाने
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
      • केदारनाथ
    • हरिद्वार
  • वीडियो
  • फोटोज
  • म्यूजिक रिव्यु
  • ट्रेलर
    • मूवी रिव्यु
    • टेलीविजन
  • व्यक्तित्व
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Sunday, January 18, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Instagram Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Hilly e News Logo Hilly e News
Hilly e News Logo Hilly e News Logo
  • Home
  • फिल्मी दुनिया
    • फिल्मी बातें
    • बॉलीवुड
    • हालीवुड
  • हिलीवुड
    • उत्तराखंडी गीत संगीत
    • उत्तराखंडी कलाकार
    • उत्तराखंडी लोक गायक
  • गाने
    • गढ़वाली गाने
    • जौनसारी गाने
    • कुमाउनी गाने
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • टिहरी
    • देहरादून
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
      • केदारनाथ
    • हरिद्वार
  • वीडियो
  • फोटोज
  • म्यूजिक रिव्यु
  • ट्रेलर
    • मूवी रिव्यु
    • टेलीविजन
  • व्यक्तित्व
Facebook Instagram Youtube
  • जीवनी
  • व्यक्तित्व

यश डी मित्तल: बहुमुखी भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता | जीवनी, संगीत और प्रदर्शन

By
Komal Kandari
-
September 24, 2023
0
514
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Print
Telegram
    Yash_D_Mittal_with_CM_Dhami_&_Family

    Yash D. Mittal is a young, talented singer, composer, model, actor, and a musical artist from Dehradun, Uttarakhand. His Punjabi song Husan Di Gal is now one of the popular Punjabi songs for his audience. He is also running a music academy and a popular band of Dehradun with the brand name of “Drona-The Voice of Mountains“. He has also been the music teacher of Diwakar Singh Dhami, the elder son of the CM of Uttarakhand, Mr. Pushkar Singh Dhami. He is a great stage performer and recently been a judge for the event “War of Bands” for the brand name Band IT organised at Shri Ram Centennial School, Dehradun.

    यश डी मित्तल के बारे में

    यश डी मित्तल एक बहुत ही प्रतिभाशाली भारतीय गायक हैं, जिन्होंने हिंदी, पंजाबी और गढ़वाली भाषाओं में खूबसूरत गाने गाए, लिखे और प्रस्तुत किए हैं।

    यश डी मित्तल अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते हैं, उनका कहना है कि उनका परिवार उनके जीवन और करियर की रीढ़ है।

    यश डी मित्तल का जन्म 25 जुलाई 1999 को देहरादून में हुआ। यश बताते है कि “मेरे माता पिता मेरे जन्म के समय ये चाहते थे कि उनको बिटिया पैदा हो क्योंकि उन्हें पहले से ही दो पुत्र थे परन्तु जब में उनके पास तीसरे पुत्र के रूप में पैदा हुआ तो वे बहुत खुश हुए।  जबकि वो लड़की चाहते थे परन्तु उन्होंने सोचा कि क्यूँ न इसी को लड़की की तरह ही ड्रेस उप किया जाय। इसलिए वे मुझे हमेशा भगवान कृष्ण की तरह तैयार करके रखते थे। और मेरा घर का नाम भी कृष्णा ही है। काफी बड़े होने तक भी मेरे बाल काफी लम्बे रहते थे। और बचपन में मेरे माता पिता मेरा जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया करते थे।“

    “फिर जब बात आयी मुझे स्कूल भेजने की तो माता पिता का लाडला होने के नाते उन्होंने मुझे 4 साल पूरा होने के बाद सीधे पहली कक्षा में स्कूल भेजा गया।  (प्ले, नर्सरी, केजी) सब माता पिता ने घर पर ही पूरा करवाया। जब स्कूल गया तो चुलबुला होने के नाते सभी टीचर्स का दुलारा बना रहा। साथ ही पढ़ाई में भी अच्छा होने के नाते सभी टीचर्स मुझे पसंद करते रहे।“

    “साथ ही घर में म्यूजिक का बहुत ही अच्छा माहौल मिलाने के कारण मेरा झुकाव भी संगीत के प्रति काफी रहा और स्कूल के सभी सांस्क्रतिक प्रोग्राम में भी मैं बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया करता था। जिसमे से ढेरो सांस्क्रतिक प्रतियोगिताओ को जीतने का भी मौका मिला।“

    Let’s explore his complete Biography

    Name Yash D. Mittal (यश डी मित्तल)
    Nick Name Krishna
    DOB 25-07-1999
    Age 23 Years as on 2023
    Village/Town Dehradun
    Father Name & Occupation MR. DINESH MITTAL | BUSINESSMEN
    Mother Name & Occupation MRS. MANISHA MITTAL | TEACHER AND HOUSEWIFE
    Highest Qualification LLB AND BACHELOR’S IN MUSIC { PRABHAKAR|
    School KENDRIYA VIDYALAYA ORDNANCE FACTORY, RAIPUR, DEHRADUN
    College D.A.V.PG COLLEGE
    Income NA
    Occupation MUSIC TEACHER , LIVE SHOWS , AUDIO-VIDEO PRODUCTION AND THROUGH YT AND OTHER OTT PLATFORMS
    Sibling Name & Occupation AYUSH MITTAL – BUSINESSMEN | SPARSH MITTAL – DOCTOR

     

    यश डी मित्तल का परिवार

    Yash D Mittal with his Family

    इनके पिता श्री दिनेश मित्तल जोकि पेशे से एक ब्यवसायी है जबकि माता जी श्रीमती मनीषा मित्तल एक अध्यापिका है साथ ही घर भी संभालती है।

    इनसे से पहले इनके 2 बड़े भाई आयुष और स्पर्श मित्तल है। आयुष पेशे से एक ब्यवसायी है जबकि उनकी पत्नी एक डॉक्टर है।  तथा उनका दूसरा भाई स्पर्श एक पेशेवर डॉक्टर है। साथ संगीत का शौक भी रखते है।

    यश डी मित्तल का परिवार के सभी लोग एक दूसरे की बहुत इज्जत करते है और साथ रहकर एक दूसरे का ख्याल रखते है।

    इसे भी पढ़े: जानिए सूरज निर्वाण का सन्यासी से कलाकार तक का सफर | हिंदी बायोग्राफी

    Yash D. Mittal Physic

    Height 5’7”
    Weight 65KG
    Hair Color BLACK
    Eyes Color DEEP BROWN
    Sex MALE
    Complexion FAIR
    Zodiac Sign LEO

     

    यश डी मित्तल की शिक्षा

    बारहवीं तक की शिक्षा आर्डिनेंस फैक्टरी रायपुर देहरादून स्थित केंद्रीय विद्यालय से हुई। उसके बाद उन्होंने DAV देहरादून से LLB (कानून में बैचलर) की स्नातक डिग्री हासिल की जहा वो एक बेस्ट स्टूडेंट रहे और उन्होंने ग्रेजुएशन में अच्छे अंक हासिल किये। साथ ही उन्होंने संगीत में भी प्रभाकर की डिग्री अर्जित की।

    Yash D. Mittal Band & Relationship 

    Relationship Status SINGLE
    Girlfriend Name & Occupation NA
    Wife Name & Occupation NA
    Kids NA
    BAND NAME DRONA’S – THE VOICE OF MOUNTAINS

     

    यश डी मित्तल का पेशा

    सुरुवात से ही संगीत के प्रति विशेष रूचि होने के कारण यश डी मित्तल ने कानून की पढाई के साथ ही संगीत में भी प्रभाकर की डिग्री हासिल की है। और वे संगीत को लगातार सीखते रहे। संगीत में परांगत होते ही उन्होंने “द्रोणा द वॉइस ऑफ़ माउंटेन्स” के नाम से एक म्यूजिकल बैंड व म्यूजिक अकादमी की स्थापना की जहाँ वो अपने बैंड के साथ देश और दुनिया के बिभिन्न शहरों में लाइव स्टेज शोव्स करते है और साथ ही अपनी म्यूजिक अकादमी के तहत वे म्यूजिक सिखाते है और साथ ही अलग अगल शोव्स में वे एक बेहतरीन जज की भूमिका में भी नज़र आते रहे। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के बड़े बेटे को संगीत सिखाया है।

    Yash D. Mittal Hobbies

    Hobbies TO EXPLORE AS MORE AS POSSIBLE AND WORKING ON SELF IMPROVEMENT
    Favorite Singer NUSRAT FATEH ALI KHAN , SONU NIGAM , VISHAL MISHRA
    Favorite Actor or Actress VIDYUT JAMMWAL, HRITHIK ROSHAN, SHAHID KAPOOR, SHAHRUKH KHAN | ANANYA PANDEY, DISHA PATANI, ADAH SHARMA, KRITI SANON
    Favorite Game CHESS
    Favorite Destination DEVBHOOMI UTTARAKHAND , DEHRADUN ALSO CALLED DRNANAGRI IN PAST TIMES
    Favorite Food HOME MADE FOOD AND HEALTHY FOODS

     

    इसे भी पढ़े:  बसंती बिष्ट : पद्म श्री से सम्मानित उत्तराखंड की प्रथम जागर गायिका

    यश डी मित्तल के गाने

    जहा तक यश डी मित्तल के गानों के बारे में बात की जाये तो उन्होंने बहुत ही बेहतरीन रोमांटिक हिंदी, गढ़वाली, और पंजाबी वीडियो सांग्स लिखे, गाए और उनमे बतौर मुख्य भूमिका भी अदा की। उनमे से कुछ निम्न प्रकार से है।

    देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

    Yash D. Mittal Songs, Career, Favorites, & Friends

    First Debut Song MAIN TERI HAAN
    Most Popular SONG HUSAN DI GAL

    PEHCHAN LO

    First Dancing or Singing Partner SPARSH D. MITTAL
    Name of Your First Employer NA
    Name of Your Current Employer NA
    Your Favorite Car JAGUAR – F -TYPE
    Your Favorite Bike HAYABUSA
    Your Favorite City & Why? MY CITY – DEHRADUN BECAUSE THERE IS NO REASON TO UNSELECT THIS CITY , ANYONE CAN FALL IN LOVE WITH THIS BEAUTIFUL CITY WHICH CALLED DRONA NAGRI IN PAST TIMES.
    Your Best Friend MYSELF
    Favorite Song ITS DIFFICULT TO SELECT ONE BECAUSE ARTIST CHOICE DEPENDS ON THE AUDIENCE CHOICE BUT ONE SONG WHICH GIVES ME ENERGY AND GIVE ME GOOD VIBRATIONS IS — BHALA – VINAY KATOCH , HOTEL CALIFORNIA – EAGLES , TERI DEEWANI – KAILASH KHER , ETC

     

    Yash D. Mittal Social Media Links

    Facebook | Instagram | YouTube | Spotify

    सवाल जवाब

    प्रश्न 1 . आपकी रूचि इस फील्ड में कैसे बनी ?

    हर किसी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब उन्हें एहसास होता है कि यह खुद को दिखाने का सही समय है, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ, जीवन में पहली बार मुझे मंच पर प्रदर्शन करने का मौका मिला और वह समय भी अद्भुत था जब 1500 लोगों के सामने मुझे परफॉर्म करना था और वो मेरी पहली परफॉर्मेंस थी, एक समय मैं थोड़ा हिचकिचाया परन्तु दूसरे ही पल मेरे मन में जवाब आया कि अभी नहीं तो कभी नहीं इसलिए मैंने स्टेज को अपने माथे से छुआ, मम्मी पापा का नाम लिया और स्टेज पर चढ़ गया। और फि क्या था उसी पल में मेरा सारा डर खत्म हो गया जब 1500 लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार में गूंजने लगा।  उस दिन के बाद मुझे फिर कभी डर महसूस नहीं हुआ और मुझे एहसास हुआ कि यही वह चीज़ है जो मुझे परिभाषित करेगी और इसलिए मैं कभी भी संगीत को नहीं छोडूंगा।

    प्रश्न 2 . आपके जीवन से जुडी कुछ रोचक बातें

    मुझे हमेशा कुछ न कुछ सीखने की चाह रहती है यही कारण है कि मुझे जो पसंद आता है मैं उससे जरूर सीखता हूँ। मेरा मानना है कि आप जीवन के हर आयाम से कुछ न कुछ जरूर सीखते हो बस आपके अंदर सीखने की चाह ज़िंदा होनी चाहिए। इसीलिए मैं 12 क्लास तक साइंस सीखा फिर पिता जी के बिज़नस से कॉमर्स की जानकारी हासिल की जबकि स्नात्तक मैं कानून की पढाई करके कानूनी दावपेंच सीखे। यही कारण है कि मैंने अपने अंदर के उस बच्चे को कभी मरने ही नहीं दियाजो नयी चीजे सीखने के लिए हमेशा लालायित रहता है।

    प्रश्न 3 . आपको कभी किसी से प्रेम हुआ ? 

    बिल्कुल हुआ है। परन्तु एक कलाकार की जिंदिगी में समय का बहुत अभाव रहता है और किसी भी रिश्ते के लिए आपको उसे समय देना पड़ता है। और मैं कभी भी किसी को भी जबरदस्ती अपने साथ बांध कर नहीं रखना चाहता था। इसलिए मैंने जी भर के सिर्फ और सिर्फ संगीत को ही चुना और उसी से प्यार किया। और मेरी जीवन में सबसे बड़ा योगदान मेरे माता पिता और परिवार का रहा इसलिए मुझे उनसे अटूट प्रेम है और हमेशा रहेगा।

    प्रश्न 4 . आपको इस फील्ड में प्रसिद्धि कैसे मिली ?

    जब म्यूजिक को सीखा तो धीरे धीरे लाइव म्यूजिक शोज करने शुरू करे। जब कुछ अनुभव होना प्रारम्भ हुआ तो मैंने अपना एक बैंड “द्रोणा- द वॉइस ऑफ़ माउण्टेन” बनाया। फिर हमने कैफ़े, कॉलेज, क्लब, कॉर्पोरेट इवेंट्स, और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म किया जहाँ लोगो से बहुत प्यार मिला। फिर आप सभी ने मेरी वीडियो एल्बम को भी खूब पसंद किया गया। खासकर मुझे लगता है कि यदि आपका कम्युनिकेशन स्किल (बात करने का तरीका) बेहतरीन है तो आपको सभी से ढेर सारा प्यार मिल ही जाता है। बस अगर आपका व्यवहार अच्छा है तो लोगो आपको पसंद करते है और आपकी प्रतिभा उस पर चार चाँद लगा देती है।

    इसे भी पढ़े: जानिए कौन है रैपर राज सिंह ? रियल नाम, उम्र, जॉब, सॉन्ग्स, फैमिली, एवं गर्लफ्रेंड के बारे में।

    प्रश्न 5 . इसके आलावा आप क्या करते है, यदि आप इस फील्ड में नहीं होते तो क्या कर रहे होते ?

    मैं हमेशा से ही एक जागरूक नागरिक बनना चाहता था। जब मुझे महसूस हुआ कि म्यूजिक मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग है तो मैंने सोचा कि इसे जीवन भर मजबूती के साथ रखने के लिए मुझे खाने कमाने के लिए कुछ न कुछ तो अवश्य ही करना पड़ेगा क्योंकि अपने सपनो के ऊपर कमाई का भार कभी भी नहीं डालना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि यदि आप सारा बोझ सपनो में डाल दोगे तो आप अपने और अपने सपनो के साथ कभी भी इंसाफ नहीं कर पाओगे।इसलिए मैंने कानून की पढ़ाई (LLB) पूरा कर लिया है और अब LLM भी जारी रखा है। तो अगर में इस फील्ड में नहीं होता तो मैं अपनी वकालत में खुश होता।

    प्रश्न 6 . आप कहा और किसके साथ रहते है ?

    मैं अपने परिवार के साथ उत्तरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी देहरादून जिसका ऐतिहासिक नाम द्रोण नगरी भी था में रहता हूँ।

    प्रश्न 7 . आप अपने लिए कैसा लाइफ पार्टनर चाहते है ?

    इस मामले में मेरी सोच थोड़ा अलग है। क्योंकि हर किसी को उस परम पिता परमेश्वर ने ही बनाया है।  इसलिए हर किसी में कोई कमी और कोई अच्छी बात अवश्य होती है।  बस हर किसी का देखने का अपना अपना नज़रिया होता है। बस मैं चाहता हूँ कि में इस काबिल बन जाऊ कि जोभि मेरी ज़िन्दिंगी में आये उसे कभी कोई कमी न हो और हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे बाकि सब कुछ मिलजुल कर आसान हो जाता है।

    प्रश्न 8 . आपको दूसरे लोगो में कौनसी चीज़ आकर्षित करती है ?

    मुझे दूसरे लोगों मैं कई बातें आकर्षित करती हैं एंड मैं उनसे वो सब अच्छी बातें सीखता भी हूँ, जैसे ड्रेसिंग सेंस, द वे ऑफ़ रिप्रजेंटेशन, बात करने  का तरीका, तहज़ीब, बड़ो का आदर करना, सिंगिंग टिप्स एंड स्किल्स, मैं अक्सर दूसरे लोगो के शोज मैं भी जाया करता हूँ अपनी कमियां देखने एंड उनसे  कुछ नया सीखने जो शायद मैं गलत कर रहा हूँ इन शार्ट खुदको इम्प्रूव करना अच्छा लगता है, और सबसे इम्पोर्टेन्ट बात कम्युनिकेशन स्किल्स। कोई कितना भी स्किलफुल क्यों न हो अगर उनके बात करने का तरीका अच्छा होना बहुत ज़रूरी है।

    प्रश्न 9 . आप भविष्य में क्या खास करने वाले हो ?

    मुझे लाइफ से ज़्यादा कुछ एक्सपेक्टेशंस नहीं है। पैसे या लम्बी उम्र ऐसा कुछ नहीं बस इतना नाम कामना चाहता हूँ कि लोग मुझे 100 सालों तक याद रखे। और वो मैं हासिल करके ही रहूँगा अपनो मेहनत और लगन से। मेहनत और लगन दोनों ही मेरे पसंददीदा साथी है जिनके साथ मिलकर ये सफर साथ तय करना है। सिंगिंग लाइन में ही आगे काम करना है और आज के दिन में जी तोड़ मेहनत कर रहा हूँ और इसी मेहनत के बल बुते वो दिन दूर नहीं है जब हर किसी की जवान पर एक ही नाम होगा यश डी मित्तल। बस आप लोगो का प्यार और सपोर्ट यूही मिलता रहे।

    प्रश्न 10 . अपने फैंस की लिए आप क्या सन्देश देना चाहते हो ?

    मैं सबके लिए बस यही सन्देश देना चाहता हूँ  की आप अपना प्यारा और सपोर्ट यूही बनाये रखे मैं आज जिस भी मुकाम पर खड़ा हूँ वो सब आपकी ही बदौलत है। मैं आपसे वादा करता हूँ कि मैं अपनी गायकी, एक्टिंग, और एलबम्स के माध्यम से हमेशा आप लोगो का मनोरंजन करता रहूँगा। जय हिन्द | नमस्ते | आदाब | सत्श्रीअकाल। भगवान् आपको हमेशा खुश रखे।

    • TAGS
    • singer Yash D. Mittal
    • who is Yash D. Mittal
    • yash d mittal age
    • yash d mittal band
    • yash d mittal biography
    • yash d mittal brothers
    • yash d mittal classes
    • yash d mittal date of birth
    • yash d mittal education
    • yash d mittal facebook
    • yash d mittal family
    • yash d mittal father
    • yash d mittal fees
    • yash d mittal girlfriend
    • yash d mittal height
    • yash d mittal income
    • yash d mittal instagram
    • yash d mittal kids
    • yash d mittal latest songs
    • yash d mittal latest videos
    • yash d mittal mother
    • yash d mittal photos
    • yash d mittal qualifications
    • yash d mittal shows
    • yash d mittal songs
    • yash d mittal weigh
    • yash d mittal wife
    • yash d mittal youtube
    • YASH D. MITTAL
    • यश डी मित्तल
    Share
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Print
    Telegram
      Previous articleउत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
      Next articleउत्तराखंड का वो वीर जिसे महात्मा गांधी ने बताया था मसीहा
      Komal Kandari

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तराखंड न्यूज़

      कौन थी चिपको आंदोलन की गौरा देवी ?

      तेजी से बढ़ा रहा युवाओं में अंधेपन का खतरा, जानिए वजह
      लाइफस्टाइल

      तेजी से बढ़ रहा युवाओं में अंधेपन का खतरा, जानिए वजह

      Suraj Nirwan Photo
      व्यक्तित्व

      जानिए सूरज निर्वाण का सन्यासी से कलाकार तक का सफर | हिंदी बायोग्राफी

      उत्तराखंड न्यूज़

      बसंती बिष्ट : पद्म श्री से सम्मानित उत्तराखंड की प्रथम जागर गायिका

      Rapper Raj Singh
      व्यक्तित्व

      जानिए कौन है रैपर राज सिंह ? रियल नाम, उम्र, जॉब, सॉन्ग्स, फैमिली, एवं गर्लफ्रेंड के बारे में।

      Suryapal Shrivan
      व्यक्तित्व

      जानिये सूर्यपाल श्रीवाण बारे में कुछ अनसुनी बाते। पूरी बायोग्राफी।

      • रुद्रप्रयाग का अगस्तमुनि: महर्षि अगस्त्य, मुनि महाराज और पवित्र भूमि की पौराणिक कहानी।
      • Kan Bhalo Kumoun Garhwal : साल के अंत में दर्शकों को नेगी दा की खूबसूरत भेंट।
      • Modern Pahadan : डीजे पर धमाल मचाने के लिए तैयार विजयप्रकाश का ये गीत,वीडियो भी गज़ब।
      • Swaani : पहाड़ के संगीत का बढ़ रहा स्तर,मॉडर्न म्यूजिक के साथ लोकपर्व की भी दिखी झलक।
      • Kile Duru Jaayo-पहाड़ के बाजूबंद को ग्लोबल बना गए प्रियंका महर और धूम सिंह रावत।

      Follow us on Instagram @hillyenews

      Logo
      उत्तराखंड फिल्म जगत (हिलीवुड) तथा मनोरंजन जगत की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका पसंदीदा लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल Hilly E News
      Contact us: Hillywoodnewsmedia@gmail.com
      Facebook Instagram Youtube
      © 2018- 2020 Hillywood News
      MORE STORIES
      50118-2agastamuni-of-rudraprayag-the-legendary-story-of-maharshi-agastya-muni-maharaj-and-the-holy-land

      रुद्रप्रयाग का अगस्तमुनि: महर्षि अगस्त्य, मुनि महाराज और पवित्र भूमि की...

      January 17, 2026
      Go to mobile version