केदारनाथ आपदा में लापता बुजुर्ग नए साल पर 6 साल बाद मिला, परिवार को मिली बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड में वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा (Kedarnath disaster) में कई लोगों की मौत हुई थी तो कई लोग लापता हुए थे . नए साल के बेहतरीन तोहफे के रूप में पुलिस ने उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के रहने वाले जलील अहमद अंसारी को उनके परिवार से मिलाया .
Kedarnath disaster
यह भी पढ़ें : Rajkumar Rao : ट्विटर पर ट्रोल हो रहे राजकुमार राव, पढ़ें ये रिपोर्ट
2013 की आपदा में उधमसिंह नगर (Udhamsingh Nagar) के एक बुजुर्ग भी लापता हुए थे, जिन्हें उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ (Operation Smile) की बदौलत करीब सात साल बाद बुधवार को ढूंढ निकाला .पुलिस ने बुजुर्ग मजदूर को अपने परिवार से दोबारा मिला दिया.अंसारी केदारनाथ आपदा के दौरान लामबगड़ कस्बे में लापता हो गए थे. चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया, “हांलांकि हादसे के दौरान उन्हें बचा लिया गया, हालांकि वह अपना नाम और पता ठीक से याद नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्हें गोपेश्वर स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में रखा गया था.”
Kedarnath disaster
यह भी पढ़ें : रणवीर और दीपिका ने लिया फ्लैट रेंट पर, इतना देना होगा किराया !
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ‘ऑपरेशन स्माइल’ टीम को वृद्धाश्रम गोपेश्वर से सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग पिछले कई वर्षों से आश्रम में रह रहा है. उन्होंने बताया, “पूछताछ के दौरान जब उनसे याददाश्त पर जोर देने को कहा गया, तब उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2009 में सितारगंज से मजदूरी की तलाश में जोशीमठ आए थे और 2013 में लामबगड़ में काम करते थे.”
Kedarnath disaster
यह भी पढ़ें : यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 साल के बच्चे ने कमाए इतने करोड़ ,पढ़ें रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे एवं दो बेटियां हैं. जब वीडियो कॉल द्वारा बुजुर्ग की परिवार से बात कराई गई तो परिवार ने बुजुर्ग को पहचान लिया और बताया कि उनका नाम जलील अहमद अंसारी है. वर्ष 2013 के बाद इनका परिवार से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने सितारगंज पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
यह भी देखें :





