उत्तराखंड: सुनील थपलियाल और संगीता राज आर्या का नया गीत ‘BBisleri Ki Bottle’ रिलीज, शानदार संगीत के साथ दिखेगी पहाड़ी प्रतिभा

0
20
BBisleri Ki Bottle
BBisleri Ki Bottle

उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए एक नई संगीतमय प्रस्तुति सामने आई है। Lucky Music UK Presents के बैनर तले नया म्यूजिक वीडियो ‘BBisleri Ki Bottle’ रिलीज किया गया है। इस गीत में उत्तराखंड की प्रतिभा, शानदार गायकी और बेहतरीन संगीत का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

‘BBisleri Ki Bottle’ गीत को सुनील थपलियाल और संगीता राज आर्या ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गीत में शुभ चंद्र और लक्ष्मी ममगाईं की शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है । वहीं, शुभम आर्या, तमन्ना चौहान और हिमांशु भट्ट सह-कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

जसोदा फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गढ़वाली गीत ‘तेरा बारा मा’, संजू सिलोड़ी और मिनी उनियाल की जोड़ी ने जीता दिल

गीत ‘BBisleri Ki Bottle’ की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इसमें कॉलेज के दिनों के दो पुराने प्रेमियों की मुलाकात को दिखाया गया है। दोनों पहले कॉलेज में साथ पढ़ते थे, जहां लड़का दो बार फेल हो जाता है और इसी दौरान उसे अपनी सहपाठी से प्यार हो जाता है। समय बीतने के बाद दोनों की मुलाकात एक होटल में होती है, जहां प्रेमिका अब होटल मैनेजर के रूप में काम कर रही होती है। ऐसे में लड़का उसे अपने पुराने प्रेमी के रूप में याद दिलाता है। इसके बाद दोनों के बीच पुरानी यादों, प्यार और मजेदार नोकझोंक का सिलसिला शुरू होता है। अंत मे लड़की कहती है कि मेरी भी कुछ मजबूरी थी और अगर हम इस जन्म मे नहीं मिल पाए तो अगला जन्म लेंगे ये कह कर वो चली जाती है ।

इसी दिलचस्प कहानी और प्रेमी-प्रेमिका के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक को गीत में संगीतमय अंदाज में पेश किया गया है, जो म्यूजिक वीडियो को मनोरंजक बनाती है।

रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में छाया गढ़वाली गीत ‘झुमकी बौजी भलि नचाड़’, मसूरी की वादियों में हुआ फिल्मांकन

गीत के बोल सुनील थपलियाल और संगीता राज आर्या ने लिखे हैं। संगीत की जिम्मेदारी गणेश चंद्र रबारी स्टूडियो ने संभाली है, जबकि रिकॉर्डिस्ट गणेश चंद्र हैं।

वीडियो में सिनेमैटोग्राफी (DOP) सूर्यपाल श्रीवाण ने की है। गीत का निर्देशन और कोरियोग्राफी शुभम आर्या ने की है। वहीं, एडिटिंग का काम महेश पाल ने किया है। मेकअप आर्टिस्ट के रूप में रुचि मेकओवर ने अपनी सेवाएं दी हैं और कैमरा असिस्टेंट सुनील रहे हैं।

गढ़वाली फिल्म ‘सुपन्यू का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च, पहाड़ के सपनों और प्रेम कहानी की दिखी झलक

‘BBisleri Ki Bottle’ के जरिए उत्तराखंड के कलाकारों ने एक नई संगीत प्रस्तुति दर्शकों के सामने पेश की है। गीत में गायकी, संगीत और कलाकारों की प्रस्तुति इसे एक खास म्यूजिक वीडियो बनाती है।