बॉलिवुड अभिनेता साजिद खान का बुधवार को निधन हो गया। एक्टर की मौत की पुष्टि उनके बेटे समीर ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को दी है। वह कैंसर से लंबे समय से पीड़ित थे अभिनेता को केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम टाउन जुमा मस्जिद में दफनाया गया। मदर इंडिया के बाद साजिद ने सन ऑफ इंडिया में भूमिका निभाई थी।
Read this also:मठियाणा देवी जागर रिलीज, यहां सुने करुणगाथा
बता दें, साजिद खान का निधन 22 दिसंबर को हुआ था। उनके बेटे समीर के मुताबिक, उनके पिता अपनी दूसरी पत्नी के साथ केरल में रह रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता को राजकुमार (Sajid khan Passes Away) पीतांबर राणा और सुनीता पीतांबर ने गोद लिया था और फिल्म निर्माता मेहबूब खान ने उनका पालन-पोषण किया था। वह पिछले कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर थे और लोगों के भले के लिए काम कर रहे थे। वह अक्सर केरल आते थे और यहां उन्होंने दोबारा शादी की और फिर वहीं बस गए।’

Read this also: उत्तराखंड में नए साल में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
एक्टर को मदर इंडिया को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी टीवी शो ‘द बिग वैली’ के एक एपिसोड में गेस्ट रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह म्यूजिक शो ‘इट्स हैपनिंग’ में गेस्ट जज के रूप में नजर आए थे।
हिलीवुड न्यूज़ पर उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की ख़बरें देखिए हमारे यूट्यूब चैनल पर भी।


