Nawazuddin Siddiqui : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नहीं पड़ना चाहते हॉलीवुड के चक्कर में, जानें क्यों ?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने मन की बात कहने से कभी नहीं हिचकिचाते ।एक ब्रिटिश टीवी सिरीज में काम कर चुके नवाजुद्दीन भारत में मिल रहे मौकों से पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
Nawazuddin Siddiqui
वह कहते हैं,‘जिस तरह पाकिस्तान के एक्टर बॉलीवुड में काम करने के लिए आतुर रहते हैं, उसी तरह बॉलीवुड के एक्टर हॉलीवुड में मौका मिलने के लिए उत्सुक हैं। मैं उनमें से नहीं हूं। मुझे भी लालच है, पर अच्छा काम करने का… अगर मुझे भारत में ही अच्छा काम मिल रहा है, तो मैं हॉलीवुड में क्यों खाक छानता फिरूं?’
एक ऐसे दौर में, जब उनके साथ काम करने वाले बहुत सारे एक्टर हॉलीवुड में काम करने के लिए लालायित हैं, नवाजुद्दीन वहां किस्मत आजमाने के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे, जब तक कोई बहुत अद्भुत प्रस्ताव उनके पास न आए।
Nawazuddin Siddiqui
नवाज फिलहाल उन प्रस्तावों पर गौर कर रहे हैं, जो उनके पास सहजता से आ रहे हैं, बजाय हॉलीवुड में मगजमारी करने के। वह कहते हैं,‘हॉलीवुड में काम करने के लिए मुझे खास तौर पर एक एजेंट रखना पड़ेगा और हर चीज पर पैनी नजर रखनी पड़ेगी। मैं सोचता हूं कि उनको मेरे पास आना चाहिए। अगर वे मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो उन्हें खुद मुझसे संपर्क करना पड़ेगा।’ वेब में नवाजुद्दीन का अब तक का ज्यादातर काम सफल रहा है। वह वेब में बन रहे शोज को लेकर खासे उत्साहित हैं। हालांकि वह इस बात को लेकर थोड़े चिंतित भी हैं कि वेब में अभी जैसा गुणवत्तापरक काम हो रहा है वह क्या आगे भी जारी रहेगा?
Nawazuddin Siddiqui
Watch Garhwali Video Song Chhori Bindass








