टीम इंडिया आज भिड़ेगी बांग्लादेश से, ‘करो या मरो’ का मुकाबला

0
842

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से 1 अंक दूर टीम इंडिया आज बांग्लादेश से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का अब तक का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा है। हालांकि बांग्लादेशी टीम को प्रैक्टिस मैच में भारत ने हराया था, लेकिन उसकी मौजूदा लय से भारत को मुश्किल हो सकती है। इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम विराट के सामने आज चुनौती बड़ी है।

यह भी पढ़े : श्रीलंका ने वेस्ट इंडीज को 23 रन से दी मात, अविष्का फर्नांडो ने खेली शतकीय पारी

भारत के फिलहाल दो मैच बचे हैं। इसमें से एक बांग्लादेश और दूसरा श्रीलंका के साथ होना है। दोनों मैचों में से एक में जीत दर्ज करके भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरी ओर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए भारत और फिर शुक्रवार को पाकिस्तान पर हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी हो गया है। आज उसके लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा।

यह भी पढ़े : बांसुरी के जादूगर और शास्त्रीय संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं

किसकी क्या ताकत, क्या कमजोरी

भारतीय खेमे की बात करें तो हमारी ताकत विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार फॉर्म है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे पेसर्स विपक्षी टीम को घुटनों पर लाने में सक्षम हैं। इसी तरह बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन जबरदस्त फॉर्म में हैं। शाकिब मौजूदा वर्ल्ड कप में 476 रन बना चुके हैं। गेंद से भी वह अपनी टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। बांग्लादेश के कप्तान और विकेटकीपर मशरफे मुर्तजा भी बल्लेबाजी अच्छी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बांसुरी के जादूगर और शास्त्रीय संगीतकार हरिप्रसाद चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं

कमजोरी की बात करें तो भारत का मिडिल ऑर्डर फिलहाल तक फ्लॉप होता दिख रहा है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव की धीमी बल्लेबाजी प्रमुख है। इसके अलावा शिखर धवन के बाद रोहित के साथ ओपन कर रहे केएल राहुल की भी अच्छी पारी का अभी इंतजार है। बांग्लादेश के साथ दिक्कत उनकी गेंदबाजी है। कोई भी पेसर इस वक्त रन पड़ने से रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। इसकी औसत 6 से ज्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here