अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ से डिजिटल डेब्यू के बाद अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जल्द ही अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ ‘ब्रीद- इन टू द शैडोज़’ (Breathe- In the Shadows) से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क़दम रख रहे हैं। अभिषेक (Abhishek Bachchan) ने इस वेब सीरीज़ की रिलीज़ डेट के साथ फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है।

यह भी पढ़े: Gulabo Sitabo: रेलीजिंग डेट से पहले ही हो गयी ‘गुलाबो-सिताबो’ रिलीज़
आपको बता दें वेब सीरीज़ ‘ब्रीद- इन टू द शैडोज़’ (Breathe- In the Shadows) के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर अभिषेक नहीं दिखते। एक बड़ा सा मुखौटा है, जो टूट गया है। और उस मुखौटे के बीचोंबीच एक छोटी बच्ची लेटी हुई है। इस मुखौटे और बच्ची का कहानी से लेना देना है ये तो सीरीज़ के रिलीज़ होने पर ही पता चलेगा, लेकिन ‘ब्रीद- इन टू द शैडोज़’ (Breathe- In the Shadows) की रिलीज़ डेट ज़रूर पता चल गयी है। ब्रीद- इन टू द शैडोज़, 10 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है। अभिषेक ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है – ढूंढे जाने के इंतज़ार में वो सायों के बीच लेटी है। ‘ब्रीद- इन टू द शैडोज़’ में अभिषेक के साथ नित्या मेनन, अमित साध और संयमी खेर अहम किरदारों में दिखेंगे। अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर अभिषेक भी उत्साहित हैं।
She lies into the shadows, waiting to be found. Here is the First Look of #BreatheIntoTheShadows. New Series, July 10 on @primevideoin@BreatheAmazon @MenenNithya @TheAmitSadh @SaiyamiKher @mayankvsharma @vikramix @Abundantia_Ent pic.twitter.com/9KLI4RfVRr
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) June 12, 2020
यह भी पढ़े: ‘Gulabo Sitabo’ फिल्म को KRK ने कहा कचरे का ढेर, निर्देशक शूजित ने दिया जवाब
ब्रीद नाम से पहले भी अमेज़न प्राइम ने 2018 में एक सीरीज़ रिलीज़ की थी, जो काफ़ी सफल रही थी। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और अमित साध इस क्राइम ड्रामा थ्रिलर में मुख्य किरदार निभाते दिखे थे। इसके बाद दूसरे सीज़न की चर्चा भी काफ़ी वक़्त से चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे अभिषेक का डिजिटल डेब्यू होना था। लेकिन अब ब्रीद- इन टू द शैडोज़ के पोस्टर को देखकर तो यही लग रहा है कि यह ब्रीद का दूसरा सीज़न नहीं बल्कि एक नई सीरीज़ है।








