आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) और अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। लेकिन इसी बीच केआरके (KRK) यानी कमाल राशिद खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो'(Gulabo Sitabo) की काफी बुराई की है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गयी है। इस पर ‘गुलाबो सिताबो'(Gulabo Sitabo) के निर्देशक शूजित सरकार(Shoojit Sircar) ने भी केआरके (KRK) को जबरदस्त जवाब दिया है।

यह भी पढ़े: Gulabo Sitabo: रेलीजिंग डेट से पहले ही हो गयी ‘गुलाबो-सिताबो’ रिलीज़
केआरके (KRK) जो खुद को फिल्म क्रिटिक भी बताते हैं, आए दिन अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। केआरके फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को देखते हुए ने ट्वीट करते हुए लिखा, क्या है ये कचरे का ढेर गुलाबो सिताबो? इतनी गरीब और गंदी दिखने वाली फिल्म 1965 में भी नहीं बनती होगी। केआरके यही नहीं रुके उन्होंने फिल्म के लिए यह तक कह दिया, ये है क्या ऐमजॉन ने 65 करोड़ गारबेज के दिए हैं क्या?
What’s this Kachre Ka Dher #gulabositabo? Itni Gareeb and Gandi looking film Toh 1965 Main Bhi, Nahi Banti Hogi. Ye Kya Hai, Amazon Ne 65Cr Garbage Ke Diye Hain Kya?
— KRK (@kamaalrkhan) June 11, 2020
केआरके ने कुछ ही मिनट बाद एक ट्वीट और लिखा, मैं यह बकवास 30 मिनट ही देखकर थक गया। मुझे पब्लिक को रिव्यू देने के लिए यह फिल्म जबरदस्ती आखिरी तक देखनी पड़ रही है वर्ना मैं यह बकवास 1 मिनट भी न देखता।
I am fed up within 30 minutes of watching this crap #GulaboSitabo! I am forced to watch it till end to review it for public, otherwise I won’t watch this crap for one minute also. #AaaThoo!
— KRK (@kamaalrkhan) June 11, 2020
एक और ट्वीट करते हुए केआरके ने यह भी लिखा, गुलाबो सिताबो देखने के बाद मैं डायरेक्टर साहब शूजित सरकार से पूछना चाहता हूं कि सर जी क्या करना चाह रहे थे आप! मंशा क्या थी? देखने वालों की रूह निकालना चाहते थे क्या सर। चलिए थिअटर्स में रिलीज न करने का शुक्रिया।
After watching #GulaboSitabo I just want to ask director Sahab @ShoojitSircar Ki Sir Ji Kaya Karna Chah Rahe Thai Aap! Exactly Mansha Kaya Thi? Dekhne Walon Ki Rooh Nikalna Chahte Thai Kaya sir! Anyway thank you so much for not releasing it in the theatres.
— KRK (@kamaalrkhan) June 11, 2020
यह भी पढ़े: Vidya Balan की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ (बायोपिक) OTT पर होगी रिलीज़
फिल्म गुलाबो सिताबो के निर्देशक शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने इस पर केआरके को जवाब में लिखा, सर आप मेरी हर फिल्म को इतना प्यार देते हैं कि मैं आपका टेक्स्ट पढ़कर गदगद हो जाता हूं। फिल्म देखने के लिए आपका शुक्रिया। अगली फिल्म में फिर से मिलेंगे यहीं पर।जिसके बाद यह तो साफ हो गया कि केआरके को उनके ट्वीट्स पर करारा जवाब मिला है।
Sir aap mere har film ko itna pyaar dete hain ki mai aapka text padke gad gad ho jata hoon:))) thank you for watching :)) agle film mei fir se milenge yahin par. https://t.co/tMb0ZPu9dT
— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) June 12, 2020








