साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनहूस साबित होता जा रहा है, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अभी तक लोग भूल भी नहीं पाए हैं कि शुक्रवार देर रात मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan Death) का कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के चलते मुंबई में निधन हो गया. सेलेब्स ट्विटर पर ट्वीट कर सरोज ख़ान (Saroj Khan Death) को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की आखिरी फिल्म की रिलीजिंग को लेकर परिवार हुआ नाखुश
सरोज खान (Saroj Khan) ने बॉलीवुड (Bollywood) को बतौर कोरियोग्राफर एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. उन्होंने साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियोग्राफी की थी, जबकि बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी. उनके निधन पर पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सरोज खान के निधन पर दुख ज़ाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘हाथ जुड़े हैं , मन अशांत’।
T 3582 – Prayers .. ???? ..
हाथ जुड़े हैं , मन अशांत— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 3, 2020
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा।
बॉलीवुड के जानें-माने अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने भी शोक जाहिर करते हुए लिखा- तेरे आने से रौनक़ आ जाती थी सरोज। अफ़सोस। तुम भी चली गयीं। सुकून नसीब हो रूह को तेरी। दोस्तों, मेरी पहली फ़िल्म दिल भी तेरा में वो असिस्टेंट डास डायरेक्टर थीं। एक मस्तमौला दोस्त।
Tere aane se ronaq aa jaati thi …..Saroj…… affsos …..tum bhi chali gaien…..skoon naseeb ho rooh ko teri…..????. Friends, she was an assistant dance director in my first film Dil bhi tera…..a jolly good friend. pic.twitter.com/Vk65hJXQ0I
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 3, 2020
यह भी पढ़ें: Salman Khan पर Payal Rohatgi ने साधा निशाना, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी सरोज खान (Saroj Khan) के निधन पर लिखा, ‘इस बुरी खबर के साथ जागा हूं कि कोरियोग्राफर सरोज ख़ान जी नहीं रहीं। उन्होंने डांस को बहुत आसान बना दिया जैसे कोई भी डांस कर सकता है। इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’।
Woke up to the sad news that legendary choreographer #SarojKhan ji is no more. She made dance look easy almost like anybody can dance, a huge loss for the industry. May her soul rest in peace ????????
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2020
यह भी पढ़ें: Sonu Nigam पर भड़की Divya khosla kumar कहा, अब चुप नहीं बैठूंगी।
तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहीं सरोज खान (Saroj Khan) ने बॉलीवुड में अपनी पहचान इस कदर बनाई कि आज पूरा बॉलीवुड सरोज के निधन पर शोक मना रहा है. मीडिया की जानकारी के मुताबिक, मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.








