अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति, CJP का आज दिल्ली में बड़ा शक्ति प्रदर्शन

0
56
Abhijit Dipak allowed to protest at Jantar Mantar, CJP to stage a major show of strength in Delhi today

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पार्टी आज राजधानी दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसमें सैकड़ों समर्थकों और छात्रों के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति प्रदान की है। प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जंतर-मंतर क्षेत्र को पुलिस निगरानी में रखा गया है।

‘कोई मेरी बबली को ढूंढ लाओ’ — लापता बेटी के इंतजार में मां की भावुक अपील वायरल

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान से अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह सीधे आगे की औपचारिकताओं के लिए रवाना हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की भी तैयारी की थी।

गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से अपने समर्थकों तथा छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने 6 जून को दिल्ली पहुंचने के दौरान एयरपोर्ट पर भी समर्थकों से मिलने की अपील की थी।

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन जारी रहेगा, हाई कोर्ट ने PIL पर नहीं दी त्वरित सुनवाई

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जंतर-मंतर के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

वॉट्सएप कॉल से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, भाषण के बीच लौटे राहुल गांधी

कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन शिक्षा, छात्रों से जुड़े मुद्दों और विभिन्न जनहित विषयों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जंतर-मंतर से उठने वाली यह आवाज राष्ट्रीय स्तर पर कितना प्रभाव डालती है।