
नैनीताल : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर इंस्पायरिंग और असाधारण प्रतिभा कुछ हटकर करने वालों की कहानी या वीडियो शेयर करते हैं। इसी तरह की नैनीताल के एक बच्चे की इंस्पायरिंग वीडियो आनंद महिंद्रा ने एक्स पर शेयर की है।
‘कोई मेरी बबली को ढूंढ लाओ’ — लापता बेटी के इंतजार में मां की भावुक अपील वायरल
जिसमें एक मासूम सड़क पर जादू दिखा रहा है। करीब दो मिनट के इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि ये लड़का बहुत टेलेंटेड है। आनंद आगे लिखते हैं कि क्या वो अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है। आनंद महिंद्रा ने बच्चे के हुनर की तारीफ करते हुए बड़ा ऑफर दिया है। बच्चे को पढ़ाई में और जादूगरी में आगे बढ़ाने के लिए मदद करने की बात की है।
बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल
आनंद महिंद्रा ने बच्चे के हुनर की तारीफ करते हुए बड़ा ऑफर दिया है। बच्चे को पढ़ाई में और जादूगरी में आगे बढ़ाने के लिए मदद करने की बात की है। आनंद महिंद्रा ने बच्चे की पढ़ाई में मदद करने और उसकी कला जादूगरी में दिलचस्पी होने पर बढ़ावा देने की इच्छा जताई है। जिससे वह बच्चा दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में से एक बने। इस वीडियो ने यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से उस बच्चे और उसके माता-पिता से संपर्क कराने में मदद की अपील की।
दिल्ली में मौसम का यू-टर्न: आंधी और बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, लोगों को मिली राहत
इस वीडियो में ऐसा भी क्या है
वीडियो मूर्ति नेन आईडी से बनाया। जिसमें बच्चे ने नाम साहिल बताया है। इसके बाद बच्चा सड़क पर कुछ सिक्कों के जरिए जादू दिखा रहा है। बच्चे का जादू देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो में बच्चे के जादू को देखकर आसपास काफी भीड़ नजर आ रही है। जिसको देखकर लोग काफी शोर मचाते हुए तारीफ भी कर रहे हैं। बच्चा वीडियो में ये कहते हुए नजर आया कि वह ये सब पेट के लिए कर रहा है। छोटे बच्चे के इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।







