उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश और हवाओं के बीच सुहावना रहेगा मौसम

0
81
Weather changes in Uttarakhand, pleasant weather will remain amidst heavy rain and winds.

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और हवाओं के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Dehradun Literature Festival 2019 : दून लिटरेचर फेस्टिवल में कई नामी हस्तियों ने दिए नई पीढ़ी को पैगाम, पढ़ें रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 6 जून को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। देहरादून में भी कभी धूप तो कभी बारिश होने की वजह से मौसम के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। गुरुवार को देहरादून में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया तो वहीं शाम के समय अचानक से बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गयी।

बड़े बजट की फिल्मों पर बोले मनोज बाजपेयी, कहा- “इतना पैसा लगाना समझ से परे”

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश बंद होने के बाद उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वही कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी दिन भर बादल छाए रहे और कहीं कहीं पर बारिश भी हुई।

रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज पर कानूनी शिकंजा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। वहीं बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही 6 जून को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।