रिलीज हुआ ‘‘प्रीत कु रोग’’ यूट्यूब में तेजी से हो रहा है वायरल

0
2935

Preet Ku Rog

रूहान भारद्वाज के यूट्यूब चैनल से एक पहाड़ी गीत रिलीज हुआ है जिसका नाम है ‘‘प्रीत कु रोग’’ रिलीज होते ही यह गीत तेजी से वायरल हो रहा है तथा बहुत कम समय में ही यह अच्छे खासे व्यूज भी बटौर रहा है। यह गीत एक लव स्टोरी के ऊपर बनाया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आशीष चमोली व आकांशा नौटियाल ने इस गीत को गाया है तथा इसमें अभिनय में आशीष चमोली के साथ खुशी घटियार भी नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर दर्शकों द्वारा गीत को पसंद किया जा रहा है वहीं देखा जाये तो दोनों आर्टिस्टों के भाव में कमी खली है। खैर छोटी छोटी गलतियों को नजर अंदाज किया जाये तो गीत को बहुत ही अच्छा बनाया गया है।

Preet Ku Rog

Latest Garhwali Video : यूट्यूब में रिलीज हुआ ‘‘भपका’’, गीत में दिखा रैप का मिश्रण

गीत के निर्देशक अंकित भट्ट ने विडियो को खूबसूरती के साथ बनाया है साथ ही एक नये अंदाज में वो इस विडियो को दर्शकों के सामने लाये। विडियो में लोकेशन को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है साथ ही ये कहना गलत नहीं होगा कि लोकेशन का भरपूर फायदा उठाया गया है।

Sanjay Bhandari Latest Song : हुलिया 6 न0. पुलिया के बाद रिलीज हुआ ‘‘हे जमुना’’

गीत के डी.ओ.पी. नमन ने बेहतरीन अंदाज में सिनेमेटोग्राफी की है और अपनी बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी से इन्होंने गीत में चार चांद लगा दिये साथ ही गीत की एडिटिंग भी काबिलेतारिफ की गयी है। इस गीत के लिरिक्स जे.बी.एन. डी.एम. साब ने लिखे हैं और साथ ही गीत की मिक्सिंग और मास्टरिंग धीरज पावरी ने की है। इस गाने की विडियो देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

New Garhwali Songs In Hd

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here