
उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पहाड़ी भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता नया कुमाऊंनी गीत “पहाड़ों में घर” इन दिनों दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह गीत सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं, बल्कि प्यार, सपनों और बदलती सोच के बीच के अंतर को बेहद भावुक अंदाज़ में पेश करता है।
हाल ही में यह गीत “पहाड़ी म्यूजिक अड्डा” यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में शानदार अभिनय किया है आर्यन भट्ट (Aryan Bhatt) और तन्नू रावत (Tanu Rawat) ने, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं गीत को अपनी मधुर आवाज दी है उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक इंदर आर्य (Inder Arya) और ममता आर्य (Mamta Arya) ने।
Inder Arya ने सोशल मीडिया पर शेयर किया Lehenga-3 का प्रोमो, हुआ वायरल।
गीत की कहानी एक लड़के और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लड़का अपने प्यार के साथ पहाड़ों में एक छोटा सा घर बसाने, शादी करने और शांत व खुशहाल जिंदगी जीने का सपना देखता है।
लेकिन लड़की की सोच और सपने थोड़े अलग हैं। वह चाहती है कि उसका जीवनसाथी ऐसा हो जिसका दिल्ली में घर हो और जो शहर की जिंदगी से जुड़ा हो। इसी बातचीत और भावनात्मक टकराव के जरिए गीत आज की युवा पीढ़ी के सपनों और पहाड़ों से जुड़ी भावनाओं को बहुत सुंदर तरीके से दिखाता है।
रामेश्वर गैरोला एवं प्रमिला चमोली का Suhagan garhwali song “सुहागन” ने बटोरी सुर्खियां
गीत का संगीत अशीम मंगोली (Asheem Mangoli) ने तैयार किया है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक लोकेशनों के बीच फिल्माया गया यह वीडियो आंखों को सुकून देने वाला अनुभव देता है। गीत में सह हास्य कलाकार शिव कुमार (Shiv Kumar) और अमित डोरेमोन (Amit Doremon) ने भी छोटा लेकिन शानदार अभिनय किया है, जो वीडियो में हल्का मनोरंजन और अलग रंग जोड़ता है।
मात्र 41 रुपये ने बदल दी गायक सौरव मैठाणी की जिंदगी | Biography of Saurav Maithani
वीडियो का निर्देशन विजय भारती (Vijay Bharti) ने किया है और शूटिंग का कार्य महेश पाल (Mahesh Pal) द्वारा किया गया है, जो उत्तराखंड में लगातार बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। कुल मिलाकर “पहाड़ों में घर” एक ऐसा गीत बनकर सामने आया है जो प्यार, पहाड़ और आधुनिक सोच — तीनों को बेहद खूबसूरती से जोड़ता है।
अगर बात करें कुमाऊं के मशहूर गायक इन्दर आर्य (Inder Arya) की, तो वे समय-समय पर ऐसे धमाकेदार गीतPahado Mein Ghar लेकर आते रहते हैं जो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। उनके कई गीत डीजे पर भी सुपरहिट साबित हुए हैं और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। “पहाड़ों में घर” भी उसी कड़ी का एक शानदार गीत माना जा रहा है।
वीडियो गीत यहां देखें –







