राहुल गांधी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर टिप्पणी पर बीजेपी युवा मोर्चा ने दर्ज कराई शिकायत

0
73
Uproar over Rahul Gandhi's Statement: BJP Yuva Morcha Files Complaint Over Remarks Concerning PM Modi and Amit Shah.
Uproar over Rahul Gandhi's Statement: BJP Yuva Morcha Files Complaint Over Remarks Concerning PM Modi and Amit Shah.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुधवार को कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) पर विवादित बयान दे दिया। राहुल ने पीएम मोदी और शाह को गद्दार बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को बेचने का काम किया है।

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

राहुल के अनुसार पीएम मोदी की सरकार ने देश के आर्थिक सिस्टम अडानी-अंबानी और अमेरिका को सौंप दिया है, जिससे आर्थिक तूफान आने वाला है। इस बयान को बीजेपी ने आतंकियों की भाषा बताते हुए राहुल से माफी की मांग की है।

Cyber Crime: चारधाम यात्रियों को निशाना बना रहे साइबर ठग, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी

बीजेपी युवा मोर्चा ने कराई पुलिस में शिकायत दर्ज
पीएम मोदी और शाह पर राहुल के विवादित बयान से बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) भड़क उठा है। युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दुबे ने दक्षिण दिल्ली के तिगरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास यह शिकायत दर्ज कराई है।

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से सनसनी, 6 दिन पहले हुआ था अपहरण, कनाडा भागा मुख्य आरोपी

बीजेपी अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी
राहुल के विवादित बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने नाराज़गी जताई है। नवीन ने राहुल के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान राहुल की अराजक मानसिकता और निरंतर चुनावी हार से पैदा हुई हताशा को दर्शाता है। नवीन ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं किया, बल्कि पूरे 140 करोड़ देशवासियों का अपमान किया है। मेरा मानना ​​है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहाँ शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े होते हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है। राहुल भारतीय राजनीति के राहु हैं और वह देश के राजनीतिक माहौल में जहर घोल रहे हैं। क्या नक्सलवाद का अंत, देश की सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी है? मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे पैदा हुई निराशा अब उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है; यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रही है। राहुल को पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से माफी मांगनी चाहिए और जनता कांग्रेस की नफरत की राजनीति का करारा जवाब देगी।”

उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।