काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका और अखिलेश ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

0
4
Rahul Gandhi's protest in Parliament

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक और छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज संसद परिसर में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों समेत INDIA गठबंधन के कई सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और इसे ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया। Rahul Gandhi’s protest in Parliament

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे छात्रों से संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव प्रदर्शन में सबसे आगे नजर आए। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है और सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष का यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन और नेताओं की हिरासत के बाद और तेज हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि छात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई पर्वतीय जिलों में भूस्खलन का खतरा

उधर सरकार का कहना है कि वह NEET विवाद पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संसद के भीतर और बाहर उनका विरोध जारी रहेगा।