
देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए। वह यहां आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं, जहां वे प्रदेश के छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 19 दिन, फिल्मी सितारों ने जताई चिंता
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के बाहर निकलते ही समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें भगवान श्री बदरीनाथ धाम की पारंपरिक भोजपत्र की माला भेंट कर सम्मानित किया। हालांकि राहुल गांधी ने माला को स्वयं पहनने के बजाय हाथ में लेकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
गणेश गोदियाल ने किया पारंपरिक स्वागत
राहुल गांधी के स्वागत की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और महिला कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप भोजपत्र की माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।
केतन लाल हत्याकांड में नया मोड़, मृतक और उसके दोस्त पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज
प्रीतम सिंह ने भेंट किया गुलदस्ता
प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई दी। स्वागत के समय वरिष्ठ नेता यशपाल आर्या भी हाथ जोड़कर उनके स्वागत में मौजूद रहे।
निजामुद्दीन काजी से भी की मुलाकात
इसके बाद मंगलौर विधायक एवं कांग्रेस नेता निजामुद्दीन काजी ने राहुल गांधी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए बातचीत की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे।
करन माहरा ने भी पहनाई भोजपत्र की माला
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी राहुल गांधी का पारंपरिक भोजपत्र की माला भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी लगातार नेताओं से मुलाकात करते रहे और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
हरक सिंह रावत के साथ दिखा आत्मीय अंदाज
स्वागत समारोह के दौरान एक तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही, जिसमें वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत राहुल गांधी को भोजपत्र की माला भेंट करते नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी, जिसने कार्यक्रम के आत्मीय माहौल को और खास बना दिया।
प्रकाश जोशी ने कांग्रेस रंगों की माला की भेंट
हाल ही में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए प्रकाश जोशी ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस के तिरंगे रंगों वाली विशेष माला भेंट की। राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर टिकी निगाहें
राहुल गांधी का देहरादून दौरा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, युवाओं के भविष्य और छात्र हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा होने की संभावना है। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राहुल गांधी का यह दौरा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस इसे युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के अवसर के रूप में देख रही है।







