केतन लाल हत्याकांड में नया मोड़, मृतक और उसके दोस्त पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

0
7
New twist in the Ketan Lal murder case: POCSO and rape cases registered against the deceased and his friend.

टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के चर्चित केतन लाल हत्याकांड Ketan Lal Hatyakand में नया मोड़ सामने आया है। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर लंबगांव पुलिस ने मृतक केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चमोली: भूस्खलन से एरेठा गांव का पैदल मार्ग बना जानलेवा, ग्रामीणों ने की तत्काल सुरक्षा कार्य की मांग

जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर विकासखंड के खोलगढ़ गांव निवासी नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि 7 जून की रात केतन लाल और दिवाकर डिमरी उनके घर में घुस आए और उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती की। उनका कहना है कि प्रारंभिक शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय का रुख किया।

चमोली: भूस्खलन से एरेठा गांव का पैदल मार्ग बना जानलेवा, ग्रामीणों ने की तत्काल सुरक्षा कार्य की मांग

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया और मेडिकल परीक्षण कराया। लंबगांव थानाध्यक्ष डी.पी. काला के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई जांच के दौरान प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला अभी जांच के अधीन है। अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।