सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 19 दिन, फिल्मी सितारों ने जताई चिंता

0
7

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक Sonam Wangchuk’s की भूख हड़ताल को 19 दिन पूरे हो चुके हैं। लगातार अनशन के चलते उनकी सेहत बिगड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका वजन करीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है। इस बीच उनकी सेहत को लेकर देशभर में चिंता बढ़ती जा रही है और अब फिल्म जगत की कई हस्तियां भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आने लगी हैं।

‘हे लट्याला’ म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, अंजलि नेगी और सुधांशु कुमोला की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

अभिनेता इमरान खान ने सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए नीट पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने छात्रों की परेशानियों का भी जिक्र करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

वहीं, कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने भी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। फिल्मी जगत से मिल रहे इस समर्थन के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

केतन लाल हत्याकांड में नया मोड़, मृतक और उसके दोस्त पर पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम वांगचुक और उनके साथ अनशन पर बैठे अन्य लोग नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उनके अनशन को समाप्त कराने के लिए जनहित याचिका भी दायर की गई है।

फिलहाल, सोनम वांगचुक की सेहत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और उनके समर्थन में देशभर से आवाजें लगातार उठ रही हैं।