जंतर-मंतर विवाद: सोनम वांगचुक पर पुलिस कार्रवाई के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल

0
10
Jantar Mantar Dispute: Abhijit Dipke begins hunger strike following police action against Sonam Wangchuk.

नई दिल्ली: 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे  सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक Sonam Wangchuk को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस अपने साथ इलाज के लिए ले गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया है। इसको लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदर्शन स्थल से लोगों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा, और मेरा अनशन जारी रहेगा। ये लोग सोचते हैं कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

हिमाद्रि फिल्म्स का नया गढ़वाली प्रेम गीत ‘दिल की किताब’ रिलीज, रामेश्वर गैरोला और नीलीमा मिश्रा की आवाज़ ने जीता दिल

भूख हड़ताल पर दीपके, कहा- प्रोटेस्ट जारी रहेगा
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि सोनम सर को घसीटकर ले जाया गया है और गाली-गलौच करने और यहां से ले जाने की जो कायरतापूर्ण हरकत की गई है। उससे यह आंदोलन खत्म नहीं होगा। यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा। हम यहीं रहेंगे, और 20 तारीख को यहीं से पार्लियामेंट तक मार्च शुरू होगा। पुलिसवालों ने गुंडों वाली हरकत की है।

मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया: अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील में कहा कि जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वे आ जाएं। हम यहीं बैठे रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने मुझे भी पीटा और जंतर-मंतर जाने से रोका। मुझे पीटा गया, सड़क पर घसीटा गया और कहा, ‘देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो।’ यहां कई विधायक और सांसद हैं, जिन्हें भी गेट पर रोक दिया गया है और अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

अपने बयान में दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफे की मांग भी की। उनका कहना है कि देश में युवाओं, छात्रों और आंदोलनकारियों की आवाज़ को दबाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि, केंद्र सरकार या दिल्ली पुलिस की ओर से दीपके के आरोपों और उनकी मांगों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 19 दिन, फिल्मी सितारों ने जताई चिंता

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई, डीसीपी ने बताया
वहीं, नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वह अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।