गजेंद्र राणा का नया गीत ” स्याली भानुमती ” यूट्यूब में रिलीज ,आप भी देखें

0
1576
गजेंद्र राणा का नया गीत " स्याली भानुमती " यूट्यूब में रिलीज ,आप भी देखें

गजेंद्र राणा का नया गीत ” स्याली भानुमती ” यूट्यूब में रिलीज ,आप भी देखें

उत्तराखंड के गायक और युवा दिलों में ख़ास जगह बनाने वाले गजेंद्र राणा लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। गजेंद्र राणा के आजकल एक के बाद एक गीत लगातार मार्केट में आ रहे हैं। हालही में उनके यूट्यूब चैनल पर एक गीत ” स्याली भानुमती ” रिलीज हुआ है। जिसमें थिरकना है डांस करने का मूड बन रहा है जिसके लिए गजेंद्र राणा जाने जाते हैं। इस गीत में प्रीती राणाकोटि ने लम्बे समय बाद वापसी की है।

Syaali Bhanumati

यू तो यूट्यूब पर आए दिन कई गाने रिलीज होते है लेकिन बहुत ही कम ऐसे गाने होते है जो सबके दिलों में बस जाते है। वैसे तो संगीत जगत में सभी नामी कलाकार है लेकिन कुछ कलाकार ऐसे है जिनके गाने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा देते है और जिनसे दर्शक भी उम्मीद लगाए बैठे होते है।

Syaali Bhanumati

आपको बता दें कि अभी हाल ही में उत्तराखंड के लोकगायक गजेंद्र राणा का यूट्यूब पर एक गीत रिलीज हुआ जिसके बोल है “स्याली भानुमती”।इस गीत को गाया है गजेंद्र राणा व प्रीति रानाकोटी ने। इसकी कंपोजिशन स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही जी से ली गयी है। जिनका नाम गजेंद्र राणा ने विवरण में भी दिया है।साथ ही इस गीत में संगीत दिया है विनोद चौहान ने।

Syaali Bhanumati

इस गीत को बेहतरीन तरीके से गाया गया है और दर्शको का प्यार भी गीत को मिल रहा है।

गीत को यहां देखें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here