पहाड़न की खूबसूरती और श्रृंगार को बयां करता नया गीत ‘बाँद लागूं रे’ बना एक लाख से ज्यादा दर्शको की पसंद

0
86
The new song 'Baand Lagoon Re' depicts the beauty and adornment of the mountains.

उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पहाड़ी परिधान और महिलाओं की सुंदरता को समर्पित नया म्यूजिक वीडियो ‘बाँद लागूं रे’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। पहाड़ों की वादियों, रीति-रिवाजों और पहाड़ी जीवनशैली की झलक दिखाता यह गीत Anita R Panwar Official चैनल से रिलीज हो चुका है। गीत को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तक इस वीडियो गीत पर एक लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके है और यह गीत लगातार इंस्टाग्राम रील पर भी वायरल हो रहा है। ऐसे गीत बहुत कम ही देखने को मिलते हैं जिनमें संगीत के साथ साथ पहाड़ों की खूबसूरती भी बसी हो।

उत्तराखंड में शुरू हुआ नौतपा, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

जब भी पहाड़ों की बात होती है तो आंखों के सामने ऊँचे-ऊँचे पर्वत, हरे-भरे बुग्याल, झरने और नदियों के साथ-साथ वहां की संस्कृति और लोगों की सादगी की तस्वीर उभर आती है। खासकर पहाड़ी महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार हमेशा लोगों को आकर्षित करते हैं। यही खूबसूरती इस गीत ‘बाँद लागूं रे’ में देखने को मिलती है।

₹45 हजार में बिका ईमान! विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा पुलिस कॉन्स्टेबल

इस गीत को प्रसिद्ध गीतकार और संगीतकार जय कुड़ियाल ने लिखा और संगीतबद्ध किया है। वहीं, अपनी मधुर आवाज से अनीता आर पंवार ने गीत को बेहद खूबसूरती से सजाया है। गीत में एक पहाड़न अपने श्रृंगार और पारंपरिक आभूषणों का वर्णन करती नजर आती है। गीत के बोल महिलाओं के पारंपरिक रूप-सज्जा और पहाड़ी संस्कृति की सुंदर झलक पेश करते हैं।

बकरीद से पहले CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नमाज पढ़ें लेकिन किसी को परेशानी न हो

वीडियो में कशिष टम्टा मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं। पहाड़ी परिधानों में उनकी अदाएं और अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो की कोरियोग्राफी पंकज आर्य ने की है, जबकि दिनेश शर्मा ने इसका फिल्मांकन और संपादन किया है। खूबसूरत लोकेशनों और पारंपरिक अंदाज में फिल्माया गया यह वीडियो दर्शकों को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहा है।

गीत को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है और कमेंट्स में लोग इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंडी लोकसंगीत प्रेमियों के लिए यह गीत एक शानदार प्रस्तुति साबित हो रहा है।

आप भी इस खूबसूरत गीत का आनंद लीजिए।