‘आस्था का केंद्र, मनोरंजन स्थल नहीं’ – केदारनाथ में अशोभनीय रील्स पर संत समाज नाराज

0
70
The Saint Community Is Outraged Over Indecorous Reels at Kedarnath.

Kedarnath Temple में इन दिनों सोशल मीडिया रीलबाजी और वायरल कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। धाम से सामने आए कुछ वायरल वीडियो और तस्वीरों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर दिया है। वीडियो में कुछ युवक मंदिर परिसर के आसपास कंधों पर चढ़कर रील बनाते और फिल्मी अंदाज में वीडियो शूट करते नजर आ रहे हैं।

“उत्तराखंडियत की ओर” कार्यक्रम को मिला अपार जनसमर्थन, हरीश रावत बोले- यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा केदार का धाम कोई मनोरंजन स्थल या सोशल मीडिया स्टूडियो नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस तरह की गतिविधियां धार्मिक मर्यादाओं और धाम की गरिमा के खिलाफ हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब यात्रा शुरू होने से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति यानी Badrinath-Kedarnath Temple Committee की ओर से रील, डांस वीडियो और अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के दावे किए गए थे, तो फिर इस तरह के वीडियो खुलेआम कैसे बन रहे हैं।

“पहाड़ों में घर” गीत में दिखी प्यार और सपनों की खूबसूरत कहानी, दर्शकों को खूब भा रहा नया कुमाऊंनी सॉन्ग

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा, पुलिस और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर कमजोर दिखाई दे रही हैं। मामले को लेकर तीर्थ पुरोहितों और धार्मिक संगठनों में भी नाराजगी है।

बकरीद से पहले CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- नमाज पढ़ें लेकिन किसी को परेशानी न हो

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, हिमांशु तिवारी और गौरव तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबा केदार धाम की मर्यादा से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और BKTC से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक आस्था के साथ इस तरह का मजाक न कर सके।