Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिन मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बाद से पहाड़ से लेकर मैदान तक के मौसम ने करवट बदली। जहां केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई तो वहीं दूसरी और राजधानी सहित कई इलाकों में हुई हल्की बारिश ने ठंड का एहसास करवाया।
Read this also: UKSSSC Paper Leak: CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव, देरी पर सड़कों में दिखेगा युवा
दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं, अन्य 5 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather:
जिसके बाद से मौसम ने भी करवट ले ली है। एक और जहां बाबा केदार के धाम सहित हेमकुंड साहिब तक सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है तो वहीं, यमुनोत्री धाम में भी धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ने करवट बदली। बता दें,यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और नीचले इलाकों में बारिश की हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।
Read this also: Kotdwar: ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद, प्रदेश में शोक की लहर
वहीं उत्तराखंड के 8 जिलों में आज तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी है। जबकि 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है और आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में 8 अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि, “निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर 6 और 7 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।”








