देहरादून में गूंजा मां सुरकंडा का जयकारा, गढ़वाली फीचर फिल्म ‘मां सुरकंडा’ का पहला शो रहा हाउसफुल

0
57
Chants of Maa Surkanda resonated in Dehradun, with the first show of the Garhwali feature film
Chants of Maa Surkanda resonated in Dehradun, with the first show of the Garhwali feature film

देहरादून।
पीआर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘मां सुरकंडा’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। देहरादून के मियांवाला चौक स्थित मॉल ऑफ देहरादून सिनेमाघर में फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा। धार्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली।

भारत में ब्लॉक हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट, संस्थापक ने नए हैंडल से की वापसी

फिल्म के पहले शो का शुभारंभ प्रसिद्ध लोकगायक और गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं की पूरी टीम मौजूद रही। दर्शकों ने फिल्म की कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और उत्तराखंड की संस्कृति को पर्दे पर जीवंत तरीके से दिखाने की खूब तारीफ की।

फिल्म ‘मां सुरकंडा’ में चंबा ब्लॉक के जड़धार गांव के लोगों के मां सुरकंडा के मैती बनने की ऐतिहासिक गाथा को दर्शाया गया है। साथ ही हरिद्वार कनखल स्थित मायके में माता सती के अपमान, उनके आत्मदाह और मां सुरकंडा मंदिर की स्थापना से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को बेहद प्रभावशाली ढंग से फिल्माया गया है। फिल्म में देवी सुरकंडा की महिमा और उत्तराखंड की लोकआस्था को भव्य रूप में प्रस्तुत किया गया है।

राहुल गांधी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर टिप्पणी पर बीजेपी युवा मोर्चा ने दर्ज कराई शिकायत

फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान (आशु) ने बताया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध मां सुरकंडा देवी मंदिर और आसपास के रमणीय स्थलों पर की गई है, जिससे उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता भी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है।

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से सनसनी, 6 दिन पहले हुआ था अपहरण, कनाडा भागा मुख्य आरोपी

फिल्म के निर्माता प्रेम सिंह और राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि दर्शकों से मिल रहा प्यार और समर्थन पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति और धार्मिक विरासत को देशभर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

देहरादून में यह फिल्म प्रतिदिन दोपहर 03:15 बजे एक विशेष शो में प्रदर्शित की जा रही है।

इस अवसर पर निर्माता प्रेम सिंह, राजेंद्र भट्ट, अभिनेता राजेश मालगुडी, सावन गैरोला, साक्षी काला, संजय चमोली, पदम गुसाईं, अरविंद नेगी, नागेंद्र प्रसाद, शरद काला, पूनम सकलानी, उषा डोभाल समेत कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें –