आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरीद हो गया। महज़ 15 साल की उम्र में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। हालांकि वह शतक से केवल 3 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी तूफानी बल्लेबाज़ी ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।
उत्तरकाशी में देव डोली विवाद गहराया, ग्रामीणों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी
वैभव की इस पारी के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी खुलकर तारीफ की। सचिन ने उनके बेहतरीन बैट स्विंग और निडर बल्लेबाज़ी की सराहना की। वहीं युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस युवा बल्लेबाज़ का हेलमेट देखकर हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की।
उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद अब महंगा हुआ आंचल दूध, 1 जून से देहरादून में बढ़ेंगी नई दरें
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी बल्लेबाज़ी इतनी खतरनाक थी कि वह क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखीं।
भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने! उत्तराखंड दौरे पर आ रहे नितिन नवीन और राहुल गांधी
मैच के बाद सोशल Media पर वैभव सूर्यवंशी ट्रेंड करने लगे। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार तक बता दिया। पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने तो यहां तक कह दिया कि “सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिस गेल तक हर कोई आज वैभव के बारे में बात कर रहा है।”








