यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, केंद्र सरकार से मांगी मद्द।
सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe:Your Most Wanted Bhai) के सीटी मार (Seeti Maar) को रिलीज किया जा चुका है. इसके रिलीज होने के बाद से फैंस ने इस गीत को खूब पंसद किया. सॉन्ग ने सलमान खान और दिशा पाटनी ने जबरदस्त डांस मूव्स के जलवे बिखेरे. जहां एक साल से अधिक समय से सलमान खान की फिल्म का इंतजार था. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ पहले गाने का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. गाने को 24 घंटे में 3 करोड़ व्यूज करोड़ हासिल किए.
यह भी पढ़ें: डूब गए वीडियो यूट्यूब पर कर रहा टॉप ट्रेंड,दबंग खान के वीडियो को जमकर पछाड़ा।
सीटी मार (Seeti Maar) के हुक स्टेप को काफी प्यार मिल रहा है और फैंस इस चार्टबस्टर पर झूमने और सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. दर्शकों से मिल रही अभूतपूर्व प्रतिक्रिया के अलावा, सीटी मार ने अपनी रिलीज के 24 घंटे के भीतर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 3 करोड़ व्यूज पार कर लिए हैं. और 24 घंटों के भीतर दुनियाभर से सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो भी बन चुका है.
इसके अलावा सीटी मार (Seeti Maar) यूट्यूब पर सबसे तेजी से 2 लाख लाइक पाने वाला बॉलीवुड गीत बन गया है. इतने कम समय में यूट्यूब पर 2 लाख पहुंचने वाला यह पहला सॉन्ग है. इन दिनों यह सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप में है.बता दें कि इस गीत को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है. शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं. ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा कंपोज किया गया है. वहीं इस सॉन्ग को शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) ने कोरियोग्राफ किया है.
यह भी पढे़ं:Sapna Choudhary ने घागरा पहनकर किया जबरदस्त डांस,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।
उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत की सभी ख़बरों को विस्तार से देखने के लिए हिलीवुड न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।








