सूर्यपाल श्रीवाण व अनिशा का रील सॉन्ग में हुआ कोलेब, पिंक प्लाजो के बाद नया धमाल।

0
1231

सोशल मीडिया ने अपने पैर शहर से लेकर गाँव तक पसार दिए हैं और अब गाँव-गाँव तक 4G नेटवर्क उपलब्ध है और अधिकांश लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं,गाँव की घस्यारी से लेकर शहर की मॉडर्न बहू इंस्टा रील पर छाई हुई हैं,हर कोई ट्रेंड को फॉलो करना चाहता है तो उत्तराखंड के गीत संगीत में भी गीतकारों ने इंस्टा के इस फीचर को गीतों के प्रमोशन का हथियार बना लिया है और सूर्यपाल श्रीवाण ने ‘रील ‘ पर ही गीत बनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

पढ़ें यह खबर: केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खुले, हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया पावन क्षण का साक्षात्कार

माँ ज्वाल्पा म्यूजिक के बैनर तले ‘रील’ गढ़वाली वीडियो रिलीज़ हुआ है इसे सूर्यपाल श्रीवाण ने ही लिखा है और इसमें अनिशा रांगड़ और सूर्यपाल ने आवाज दी है इसमें संगीत शैलेन्द्र शैलू ने संगीत दिया है,गीत इंस्टा रील पर आधारित है और इसे सूर्यपाल श्रीवाण ने बखूबी लिखा है गीत में एक देवर की व्यथा है जो अपनी भाभी की रील की आदतों से परेशान है और अपने सीधे-साधे भाई की चिंता कर रहा है लेकिन भाभी इसके जवाब में देवर को समझाती है कि ऐसी बातों से अपने भाई को ना भड़काए।

पढ़ें यह खबर: मंगलेश डंगवाल का 14 वर्षीय वनवास ख़त्म,नए सिरे से हुआ करियर का श्रीगणेश।

वीडियो में बालकृष्ण थपलियाल ,शुभम आर्य और वेनु हिंदवाल मुख्य भूमिका में हैं,वीडियो का निर्देशन सूर्यपाल श्रीवाण ने ही किया है वीडियो काफी अच्छे कांसेप्ट पर बना है और आजकल पहाड़ हो या शहर या तो ब्लॉगर छाए हुए हैं या इंस्टा रीलर,वीडियो में शुभम आर्य और वेणु ने किरदार बखूबी निभाया है लेकिन बालकृष्ण थपलियाल गाँव के रंग-ढंग में ढल नहीं पाए और ग्रामीण कम शहर से गया हुआ कोई व्यक्ति ज्यादा लगे।

पढ़ें यह खबर: हिट मशीन इंदर आर्य का नया वीडियो रिलीज़,गीत हिट लेकिन वीडियो से दर्शक निराश।

पिंक प्लाजो के बाद सूर्यपाल और अनिशा की जोड़ी ने फिर संगीत प्रेमियों को ट्रेंडिंग सॉन्ग दिया है।अब देखना होगा ये गीत आने वाले दिनों में और कितना धमाल मचाता है। 

यहाँ देखिए वीडियो :

उत्तराखंड संगीत एवं फिल्म जगत की हर खबर को देखने के लिए हिली न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें।